जिला में 1,50, 681 राशन कार्ड धारकों में 5,99,948 जनसंख्या हो रही लाभान्वित – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by

ऊना, 23 मार्च – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिला के 1,50, 681 राशन कार्ड धारकों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने त्रैमासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कुल 1,50,681 राशन कार्ड धारक व 5,99,948 जनसंख्या है जिसमें एपीएल श्रेणी के 89353, बीपीएल के 19,618, अंत्योदय अन्न योजना के 10,427 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 31,283 उपभोक्ता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में आधार सीडिंग का कार्य 99.38 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 81.10 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।
एडीसी ने बताया कि जिला में 305 उचित मूल्य की दुकानें कार्यरत है। उन्होंने बताया कि माह सितंबर, 2022 से फरवरी, 2023 तक कुल 102666 क्विंटल आटा, 64,768 क्विंटल चावल, 16,478 क्विंटल दाल, 2150 क्विंटल नमक, 15,718 क्विंटल चीनी व 13,99,232 लीटर खाद्य तेल वितरित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कुल 11 हजार 81 गैस कनेक्शन तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत 23,318 गैस कंनेक्शन का वितरण तथा 31,240 फ्री रीफल किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सितंबर 2022 से फरवरी, 2023 तक खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 1027 निरीक्षण किये गये और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 77000 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा 21 दुकानदारों व व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 11हजार 500रूपये का जुर्माना किया गया। उन्होंने बताय कि विशेष निरीक्षण अभियान के तहत निरीक्षण किए गए जिसमें 04 गैस सिलैण्डर जब्त किए गए जिन पर विभागीय नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 6000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त 23 उचित मूल्य की दुकान धारकों को विभिन्न अनियमिताओं के कारण 56500 रुपये का जुर्माना किया गया।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवता पूर्ण वस्तुएं मिले। इसके लिए माह सितंबर, 2022 से फरवरी, 2023 तक कुल 99 नमूनें लिये गए जिनमें से 69 नमूनां की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है प्राप्त रिपोर्ट में 69 नमूनें ठीक पाए गए हैं शेष की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
इस अवसर पर जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना राजीव शर्मा, एससीआई जलग्रां प्रबंधक राजेंद्र सिंह, सहायक पंजकीय सहकारी सभाएं राकेश कुमार, सेल सुपरवाइजर सतीश कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चंबा में पहला ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी स्टेशन होगा स्थापित : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से मिंजर मेले का समापन किया , चंबा के लिए 120.44 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजना समर्पित की एएम नाथ। शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मामी ने भांजे से तोड़े प्रेम संबंध, मतलब निकाल : भांजे ने बेटे को अगवा कर मामी को बुलाया अकेले

नई दिल्ली।  कई दिनों तक एक साथ रहने के बाद जब मामी अपने भांजे को छोड़कर घर लौट गई, तो युवक ने उसके पांच साल के बेटे को अगवा कर लिया। इसके बाद उसने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP यूनिवर्सिटी : एमए संस्कृत के पेपर में डाल दिए दूसरे विषय के सवाल : प्रश्न पत्र देख चकराया माथा

शिमला : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को करवाई एमए संस्कृत के पहले सत्र की परीक्षा में आए प्रश्नपत्र को देखकर छात्र दंग रह गए। परीक्षार्थियों का दावा है कि प्रश्नपत्र में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में आज चंबा के बचत भवन में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के संबंध में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आकांक्षी जिला...
Translate »
error: Content is protected !!