लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी जिला ने जीती ट्राफी : एसपी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे ईनाम

by
रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। छात्र और छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में संपन्न हो गई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर नन्हें एथलीटों का उत्साहवर्द्धन करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का बहुत ज्यादा महत्व है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थी शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहते हैं और उनमें कई गुण विकसित होते हैं, जिनसे उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। एसपी ने बताया कि वह स्वयं भी बाल्यकाल से ही खिलाड़ी रहे हैं और आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं तो उसमें खेलों का भी बहुत बड़ा योगदान है।
May be an image of 4 people and text
इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने भी नन्हें एथलीटों को प्रोत्साहित किया।
समारोह में डिप्टी डीईओ ओंकार भाटिया, प्रधानाचार्य विपिन माहिल, राकेश वर्मा, राजेश चंद्र, तेज सिंह, नरेश ठाकुर, भूपिंदर ठाकुर, प्रवक्ता प्रवीण कुमार, कमलेश कुमार और प्रदेश के विभिन्न जिलों के शारीरिक शिक्षक भी उपस्थित रहे।
May be an image of 10 people, people playing basketball, people playing football and people playing American football
लड़कों में वीर नाहर और लड़कियों में सोनल ठाकुर बनीं बेस्ट एथलीट :   छात्रों की एथलेटिक्स ट्राफी जिला ऊना ने जीती। जबकि, हमीरपुर दूसरे और सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा। छात्राओं के वर्ग में मंडी पहले, हमीरपुर दूसरे और सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा। लड़कों में ऊना के वीर नाहर और लड़कियों में सोनल ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। अंतिम दिन हुए मुकाबलों में 100 मीटर दौड़ में वीर नाहर पहले, युवम जोशी दूसरे और सक्षम सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों में खुशी प्रिया पहले, कनिष्का दूसरे और राधा तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में सोनल ठाकुर पहले, खुशी दूसरे और मनीता तीसरे स्थान पर रही। हाईजंप में शिवानी, कशिश और आरुषि क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में दिव्यांश चौहान, अर्जुन और अभिनव क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे। शॉटपुट में मन्नत, दीया और आरुषि ने क्रमशः पहले तीन स्थान हासिल किए। जबकि लड़कों में वंशित चंदला, जिगर और अर्णव क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहे।
डिस्कस थ्रो में वर्षा प्रथम, कनिका द्वितीय, पल्लवी ठाकुर तृतीय रही। लड़कों में वंशित चंदला पहले, साहिल दूसरे और प्रवीण तीसरे स्थान पर रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित : सी -विजिल एप के माध्यम से  की जा सकती है आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित  शिकायत

उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 15 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  मुकेश  रेपसवाल  की अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन- 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रिज मैदान पर पर्यटक उत्सव के तहत चंबा के कलाकारों ने किया लोगों का मनोरंजन

शिमला – भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश एवं जिला प्रशासन शिमला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पर्यटक उत्सव के तहत आज रिज मैदान स्थित ओपन थिएटर में जिला चंबा के कलाकारों ने अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल कविंदर गुप्त से की शिष्टाचार भेंट

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज लोकभवन जाकर में माननीय राज्यपाल कविंदर गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती को दें बढ़ावा : DC अपूर्व देवगन

मंडी, 25 अगस्त* उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कृषि में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि किसानों को...
Translate »
error: Content is protected !!