डीसी ने रागी पाउडर के उपयोग एवं बच्चों के पोषण पर महिलाओं के साथ किया संवाद

by
भोरंज में छोटे बच्चों को दिया जा रहा है पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी पाउडर और इससे बनें व्यंजन
एएम नाथ।  भोरंज 16 अक्तूबर। छोटे बच्चों में कुपोषण को रोकने और उनका सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग की विशेष पहल के अंतर्गत भोरंज उपमंडल में पायलट आधार पर आरंभ किए गए न्यूट्रिशनल इंटरवेंशन (पोषण हस्तक्षेप) कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा एवं इसके बारे में फीडबैक प्राप्त करने के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को यहां मिनी सचिवालय में महिलाओं के साथ द्वितीय चरण का संवाद किया। कार्यक्रम में छोटे बच्चों की माताओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि न्यूट्रिशनल इंटरवेंशन (पोषण हस्तक्षेप) अभियान के तहत भोरंज में छोटे बच्चों को पौष्टिक गुणों से भरपूर रागी के पाउडर का वितरण आरंभ किया गया है। इस पाउडर के अलग-अलग व्यंजन बनाकर बच्चों को खिलाए जा सकते हैं। ये व्यंजन छोटे बच्चों को खूब भा रहे हैं और इनसे बच्चों के स्वास्थ्य एवं शारीरिक विकास के विभिन्न मानकों में उल्लेखनीय सुधार नजर आने लगा है।
उपायुक्त ने बताया कि इस माह रागी के कुछ और व्यंजन एवं उत्पाद दिए गए हैं। सभी माताएं इन नए व्यंजनों एवं उत्पादों के बारे में भी अपनी राय या फीडबैक अवश्य दें, ताकि बच्चों के पोषण में आवश्यक सुधार किए जा सकें। उन्होंने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली खाद्य सामग्री की सूची में इन नए व्यंजनों एवं उत्पादों को शामिल करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है।
इस अवसर पर एसडीएम शशिपाल शर्मा और बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) सुनील कुमार ने उपायुक्त का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रागी पाउडर से संबंधित पायलट प्रोजेक्ट के लिए भोरंज का चयन किया जाना बच्चों के बेहतर पोषण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। संवाद सत्र में सीडीपीओ सुजानपुर कुलदीप चौहान, तहसीलदार भोरंज डॉ. आशीष शर्मा, परियोजना भोरंज के वृत्त पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त ने अधिकारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। बिलासपुर, 05 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आज बचत भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने इंदिरा स्टेडियम में स्वीमिंग पूल का पुनः किया शुभारंभ

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज इंदिरा स्टेडियम ऊना में स्थित स्वीमिंग पूल का पुनः शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के चलते ऊना में तैराकी प्रतियोगिताएं...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिटुमेन की कमी से सड़क री-कार्पेटिंग कार्य प्रभावित, महापौर सौरभ जोशी ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश

आपात समीक्षा बैठक आयोजित, बिटुमेन की कमी को बताया गया प्रमुख चुनौती; कार्यों में तेजी लाने के निर्देश पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 9 जून। शहरभर में चल रहे सड़क री-कार्पेटिंग कार्यों की प्रगति को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र के शारीरिक दक्षता परीक्षण  29 जनवरी को कियाणी में होंगे : वन मंडल अधिकारी डॉ कुलदीप सिंह जम्बाल

एएम नाथ। चम्बा, 25 जनवरी : वन मंडल अधिकारी, वन्य जीव प्रभाग चम्बा डॉ कुलदीप सिंह जम्बाल ने बताया कि वन्यप्राणी मण्डल चम्बा के अन्तर्गत जिन अभ्यार्थियों (सिवाये वन्यप्राणी वन परिक्षेत्र सेचू पांगी) ने...
Translate »
error: Content is protected !!