राजस्व संबंधी कार्यों का तुरंत हो निपटारा : गंधर्वा राठौड़

by
उपतहसील जाहू और पटवारखानों के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दिए निर्देश
एएम नाथ। भोरंज 16 अक्तूबर। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को भोरंज उपमंडल के दौरे के दौरान उपतहसील कार्यालय जाहू, पटवारखाना जाहू और पटवारखाना धीरड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन कार्यालयों में लंबित आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों की रिपोर्ट तलब की तथा कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच भी की।
उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे आम लोगों से संबंधित सभी राजस्व कार्यों का निर्धारित अवधि के भीतर निपटारा सुनिश्चित करें। इन कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। ऑनलाइन सेवाओं में भी देरी नहीं होनी चाहिए।
इस अवसर पर भोरंज के एसडीएम शशिपाल शर्मा, तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

काली फिल्म व काले शीशों वाले वाहनों पर बद्दी पुलिस की सख़्त कार्रवाई

बीबीएन, 7 फरवरी (तारा) : सड़क सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बद्दी पुलिस द्वारा वाहनों के शीशों पर अवैध रूप से ब्लैक फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहन चालकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी : पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से और गिरेगा तापमान

चंडीगढ़ : उत्तर भारत में सर्दी अब पूरी तरह से दस्तक दे चुकी है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कश्मीर से पंजाब पढ़ने आए छात्राओं पर फूटा पहलगाम हमले का गुस्सा, हॉस्टल में घुसकर की गाली-गलौच और मारपीट

चंडीगढ़ । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों के साथ मारपीट करने की घटनाएं सामने आई हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकतर विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए पंजाब के...
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी शीघ्र खाते से आधार लिंक करवाएं

ऊना, 25 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने     प्रधानमंत्रीकिसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का आहवान किया है कि जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार के साथ लिंक नहीं है। वह अपना बैंक...
Translate »
error: Content is protected !!