डीसी ने सकोह, धर्मशाला में किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण : बीएलओ से ली मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान की जानकारी

by

धर्मशाला, 04 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सकोह तथा धर्मशाला में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बारे में बूथ लेवल अधिकारियों से जानकारी भी हासिल की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिनाँक 01.01.2024 कीे अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण करवाया जा रहा है। इसके सन्दर्भ में जिला कांगड़ा के समस्त 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को शतप्रतिशत त्रुटिरहित बनाने में प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु नियुक्त किये गये बूथ लेवल अधिकारियों को सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि फोटायुक्त मतदाता सूचियों को अद्यतन करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जो व्यक्ति दिनांक 01-01-2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण करने वाले पात्र मतदाताओं का नाम फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए जो व्यक्ति किसी कारणवश कार्यदिवस में अपना नाम अभिहित अधिकारी के पास दर्ज नही करवा सके हैं, वह व्यक्ति विशेषकर 5 नवम्बर, 2023 (रविवार) को प्रातः 10 बजे से साँय 5 बजे तक अपना आवेदन अभिहित अधिकारी के पास सम्बन्धित मतदान केन्द्र पर प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ-साथ फोटोयुक्त मतदाता सूची में नामों को दर्ज, विलोपन या संशोधन करवाने का कार्य दिनांक 9 दिसम्बर, 2023 तक लगातार जिला काँगड़ा में चलेगा।
इसके अतिरिक्त उपरोक्त सन्दर्भ में कोई भी नागरिक अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय, धर्मशाला के काॅल सेन्टर मंे निःशुल्क टेलीफोन सेवा 01892-1950 पर कार्यालय समयावधि प्रातः 10ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक लैण्डलाईन या मोवाईल फोन से सम्पर्क करके विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने जिला काँगड़ा के सभी पंजीकृत मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अपना, अपने परिवार तथा सगे सम्बन्धियों के नामों की पुष्टि विभाग द्वारा आॅन लाईन सुविधा (मतदाता हैल्पलाईन, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल या सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एस0डी0एम0) के कार्यालयों में) अवश्यमेव जाँच कर लें, ताकि भविष्य में होने वाले लोकसभा निर्वाचन-2024 में वह अपने-अपने मत का प्रयोग कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र से मिली धनतेरस पर 250 करोड़ की सौगात : जयराम ठाकुर

मनाली के सिविल अस्पताल परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक के शिलान्यास समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ और एडवांस स्तर की बनाने के लिए केंद्र सरकार हर प्रकार से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाबी, ब्राह्मण सहित 21 वर्गों के आयोग-बोर्ड बनाएगी कांग्रेस : सरकारी विभागों में रिक्त पड़े दो लाख पदों को भरने का वादा

चंडीगढ़, 28 सितंबर :  कांग्रेस ने प्रदेश में समाज के विभिन्न वर्गों के लिए आयोग और बोर्ड बनाने का वादा प्रदेश के लोगों को किया है। ब्राह्मण, पंजाबी, सैन समाज, प्रजापत समाज सहित 21...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठेका एजेंसियों के भ्रष्टाचार पर सख्त होगी कार्रवाई : ओएसडी विजिलेंस के समक्ष ऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उठाया वर्करों के आर्थिक शोषण का मुद्दा

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) : कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाईज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय ओएसडी विजिलेंस श्री ए. वेंकटेश से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने 14 ठेका एजेंसियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवक का कमरे में अधजला शव : आधार कार्ड से हुई युवक की पहचान

एएम नाथ । शिमला :  जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के कमरे में अधजला शव मिला है।  पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने से मौत का...
Translate »
error: Content is protected !!