डीसी मुकेश रेपसवाल ने विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

by

ग्राम पंचायत कुठेड़ के गांव कुठेड़, बाथरी और प्रोहो में आपदा प्रभावित परिवारों की सुनी समस्याएं

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने आज विकासखंड मैहला की ग्राम पंचायत कुठेड़ के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौजूदा स्थिति का जायज़ा लिया।

उन्होंने गांव कुठेड़, बाथरी और प्रोहो सहित अन्य प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर आपदा प्रभावित परिवारों से संवाद किया तथा उनकी कठिनाइयों को सुना।


इस अवसर पर उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसडीएम चंबा और खंड विकास अधिकारी मैहला को प्रभावित परिवारों का त्वरित सर्वेक्षण कर वास्तविक नुकसान का आकलन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने को कहा।


उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह भी किया।
इस दौरान उन्होंने कुठेड़ गांव का दौरा कर बीपीएल परिवारों से भेंट की और उनके रहन-सहन तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकानों की प्रगति का निरीक्षण किया।

उन्होंने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) चंबा को निर्देश दिए कि कुठेड़ गांव के सभी गरीब परिवारों को जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जाए।


उन्होंने गांववासियों को बच्चों की शिक्षा को लेकर जागरूक भी किया।


उल्लेखनीय है कि उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल नें जिला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं उन्होंने उप मंडल सलूणी, तीसा, भाटियात, चम्बा और भरमौर में स्वयं मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है।
इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत कुठेड़ तमन्ना बंसल, सदस्य जिला परिषद मनोज कुमार, एसडीएम चंबा प्रियांशु खाती, खंड विकास अधिकारी बशीर खान, सहायक अभियंता दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता लोकेंद्र कुमार, राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा आसपास की पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन नामावली से संबंधित आपत्ति या आक्षेप 17 अक्तूबर तक करें प्रस्तुत : DC प्रियंका वर्मा

एएम नाथ। नाहन, 14 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए तैयार की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तहसीलदार से मारपीट पर कार्रवाई की मांग : राजस्व अधिकारियों ने डीजीपी से की मुलाकात

एएम नाथ l शिमला, 13 अक्टूबर । हिमाचल प्रदेश राजस्व अधिकारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हिमाचल प्रदेश से पुलिस मुख्यालय शिमला में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

शाह नहर का दफ्तर मंडी से फतेहपुर जाएगा वापिस, मुख्यमंत्री ने की घोषणा हिमकेयर योजना में गड़बड़ी पर जाँच के दिए आदेशः सीएम एएम नाथ। फतेहपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा...
Translate »
error: Content is protected !!