निर्वाचन नामावली से संबंधित आपत्ति या आक्षेप 17 अक्तूबर तक करें प्रस्तुत : DC प्रियंका वर्मा

by
एएम नाथ। नाहन, 14 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचन नामावली के संबंध में यदि कोई आपति या आक्षेप हो तो वह 17 अक्तूबर, 2025 तक पुनरीक्षण अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी के समक्ष अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अधिकारी द्वारा दिये गए निर्णय के संबंध में यदि किसी मतदाता को आपत्ति हो तो वह 7 दिनों की अवधि के भीतर अपीलीय प्राधिकारी, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) को अपील दायर कर सकता है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावली का अंतिम प्रकाशन 13 नवंबर, 2025 को किया जाएगा तथा इसके उपरांत निर्वाचन नामावली से संबंधित कोई आपति या आक्षेप व दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शिष्या से दुराचार पर ‘योग शिक्षक’ गिरफ्तार : आईपीसी की धारा-376 व 506 के तहत मामला दर्ज

सोलन, 21 जून : विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस ने तकरीबन 30 साल के योग शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धारा 118 में कोई बदलाव नहीं कर रही सरकार…चुनाव को देखते हुए भाजपा लगा रही झूठे आरोप : हर्षवर्धन चौहान

एएम नाथ।  नाहन, 28 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार धारा 118 में कोई बदलाव नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने धमांदरी में किया श्रीमदभागवत कथा का श्रवण

ऊना 1 नवंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज धमांदरी में श्रीमदभागवत कथा का श्रवण किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन वीरेंद्र कंवर ने वृदांवन से आए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

‘एंटी-चिट्टा अभियान’ ऊना में तेज़ : डीसी–एसपी ने ली बैठक, संवेदनशील पंचायतों में नशा निवारण समितियों को तुरंत सक्रिय होने निर्देश

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 दिसंबर. ऊना जिला प्रशासन ने ‘एंटी-चिट्टा अभियान’ को जिले में मिशन मोड पर आगे बढ़ाते हुए निर्णायक गति दी है। उपायुक्त जतिन लाल ने चिट्टा और नशे को लेकर चिन्हित...
Translate »
error: Content is protected !!