डीसी राघव शर्मा ने राप्रपा लाल सिंगी I व II दौरा कर छात्रों के शैक्षणिक एवं बोद्धिक स्तर का किया निरीक्षण

by
ऊना 17 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी I तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी II का दौरा कर छात्रों के शैक्षणिक एवं बोद्धिक स्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षा सुधार समिति के महासचिव सुच्चा सिंह कंग, सचिव जगत राम शर्मा तथा उपाध्यक्ष ओंकार नाथ भी उपस्थित रहे।
राघव शर्मा ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी राप्रपा में लगभग 225 छात्र व छात्राएं शिक्षण ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में ज्यादातर प्रवासी बच्चें शिक्षा ले रहे है। उपायुक्त ने पाठशाला के अध्यापकों से शिक्षा में सुधार लाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। डीसी ने विद्यालय के कमरों को बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए शिक्षण सुविधाओं से सुसज्जित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर पाठशाला की मुख्याध्यापिका अविनाश कुमारी ने पाठशाला के साथ बह रहे गंदे नाले की समस्या का समाधान करने की अपील की। जिलाधीश ने गंदे नाले की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
शिक्षा सुधार समिति ईसपुर ने मार्च 2022 में सुनीता अय्यर के सौजन्य से राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी प् तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला बडूही में एक-एक वाटर कूलर भेंट किए। पाठशालाओं के अध्यापकों ने बच्चों को शीतल पेयजल उपलब्ध होने पर शिक्षा सुधार समिति का आभार व्यक्त किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत – रोहित ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज चौपाल में पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौपाल में आयोजित 66 वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 बालिका खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुःखद : सिरमौर के नौहराधार में दिल दहला देने वाला अग्निकांड …एक ही परिवार के 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत

एएम नाथ। सिरमौर : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में स्थित नौहराधार क्षेत्र से एक अत्यंत दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। नौहराधार के अंतर्गत आने वाले तलांगना गांव में भीषण अग्निकांड में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक, अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता

 सोलन :   हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।  अजय कुमार यादव ने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र को दी 88.68 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की सौगात

एएम नाथ। कांगड़ा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार प्रमुख परियोजनाओं...
Translate »
error: Content is protected !!