हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन की तैयारियों पर बैठक, अतिरिक्त उपायुक्त ने की अध्यक्षता

by
 सोलन :   हिमाचल दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह के आयोजन के लिए आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई।  अजय कुमार यादव ने कहा कि इस बार समारोह के दौरान लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता व भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित की जाएगी।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आगामी 15 अप्रैल को हिमाचल के गठन का यह पर्व सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इसमें पुलिस व गृह रक्षक जवानों, एन.सी.सी सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं परेड में भाग लेंगे। विभिन्न स्कूलों व अन्य संस्थानों की ओर से हिमाचल तथा विशेषतौर पर सोलन की लोक संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त निर्वाचन विभाग के सहयोग से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत भी प्रस्तुति दी जाएंगी।
अजय कुमार यादव ने सभी सम्बन्धित विभागों को इस समारोह के सफल आयोजन के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने शहीदी स्मारक की साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था, मंच तथा मैदान की सजावट सहित अन्य सभी प्रबंध समय रहते पूर्ण करने को भी कहा।
बैठक का संचालन सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रियंका चन्द्रा, उपमण्डलाधिकारी (ना.) डॉ. पूनम बंसल, पुलिस उप अधीक्षक सोलन अनिल धौल्टा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन उप्पल, तहसीलदार निर्वाचन ऊषा चौहान सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार नहीं दे रही अपना शेयर, रूकने की कगार पर पहुंचा रेलवे प्रोजेक्ट – मंडी में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लगाया सरकार पर आरोप

 दो महत्वपूर्ण रेलवे प्रोजेक्ट का देने को है 1626 करोड़ का शेयर,  रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर मांगी है यह राशि प्रदेश सरकार बार-बार रो रही आर्थिक संकट का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रोटोकॉल तोड़ते हुए : प्रधानमंत्री मोदी ने मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी से पीड़ित बच्चों से की मुलाकात

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में संबोधन के बाद रैली से लौटते समय पीएम का काफिला अचानक रोककर प्रोटोकॉल तोड़ते हुए राजगढ़ रोड पर मस्कुलर डिस्ट्रॉफी बीमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चार संसदीय क्षेत्रों के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर

शिमला :  कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राज्य के सभी चार संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियाई फेंसिंग चैंपियनशिप में ब्राउंज मेडल जीतने वाली भवानी पहली भारतीय खिलाड़ी : : भवानी देवी को एशियाई फेंसिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बधाई दी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारत की भवानी देवी को एशियाई फेंसिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। भवानी देवी ने चीन के वुक्सी में महिला सेबर स्पर्धा में...
Translate »
error: Content is protected !!