चार संसदीय क्षेत्रों के लिए कांग्रेस ने चुनाव प्रभारी किए नियुक्त : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर

by
शिमला :  कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले सोमवार को राज्य के सभी चार संसदीय क्षेत्रों के लिए अपने चुनाव प्रभारी नियुक्त किए।
पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रमुख और मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह ने शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को मंडी, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को हमीरपुर, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शिमला और कृषि मंत्री चंद्र कुमार को कांगड़ा का प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान को प्रचार और प्रकाशन का प्रभारी और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को प्रशासन और समन्वय का प्रभारी बनाया है।  विधानसभा में कटौती प्रस्ताव और वित्त विधेयक पर मतदान से अनुपस्थित रहने वाले छह बागी विधायकों को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद विधानसभा की छह सीट खाली हो गई हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री ओरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन

बद्दी, 14 जनवरी (तारा) : श्री  ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में दिनांक 13 एवं 14 जनवरी को सीबीएसई पंचकुला द्वारा आयोजित दो दिवसीय बिजनेस स्टडीज विषय विशेष प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों को सुविधा : मैहतपुर-बसदेहड़ा में अब शुक्रवार को भी पुराने स्थल पर लगेगी सब्ज़ी मंडी

किसानों को उपज बेचने में आसानी, डीसी बोले…किसान हित प्रशासन के लिए सर्वोपरि रोहित जसवाल।  ऊना, 1 फरवरी. ऊना ज़िले के किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने मैहतपुर-बसदेहड़ा क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*खेल और शिक्षा के उत्थान को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: प्रो. चन्द्र कुमार*

*कृषि मंत्री ने की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ* एएम नाथ। ज्वाली, 11 अक्तूबर :  कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुगलाड़ा में अंडर-14...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल की उम्र में 35 रुपये के लिए कर दी थी हत्या…57 साल से था राजस्थान से फरार : दिल्ली में बन गया था वन क्लास कॉन्ट्रैक्टर

जघन्य अपराध के बाद अपराधी अपना स्थान और राज्य छोड़कर फरार हो जाते हैं. सालों तक वह दूर रहकर सोचते हैं कि वह कानून की नजर से बच गए हैं. लेकिन कहा जाता है...
Translate »
error: Content is protected !!