लैब अटेंडेंट समेत तीन लोग ग्रिफ्तार : हमीरपुर पुलिस ने 10.67 ग्राम किया चिट्टा बरामद

by

एएम नाथ।  हमीरपुर : जिला पुलिस हमीरपुर के थाना सदर हमीरपुर के अधीन एक पुलिस टीम के द्वारा गश्त के दौरान सोमवार को एनआईटी हमीरपुर में कार्यरत लैब अटेंडेंट समेत तीन लोगों से हमीरपुर पुलिस ने 10.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। सदर थाना हमीरपुर में केस दर्ज किया गया है। चार माह पूर्व अक्तूबर में एनआईटी में बिलासपुर निवासी एमटेक के विद्यार्थी की ड्रग्स की ओवरडोज से मौत हो गई थी।
विद्यार्थी की मौत के बाद पुलिस ने एनआईटी परिसर में चिट्टा बरामद किया था और एनआईटी के कुछ विद्यार्थी भी इस मामले में शामिल पाए गए थे। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस अब ताजा मामले को को पूर्व में सामने आए मामले से जोड़ कर खंगाल रही है। हमीरपुर के चौकी जंबाला में ही इन आरोपियों से चिट्टा बरामद किया गया है।

आरोपियों की पहचान रजनीश शर्मा, गर्ग निवास न्यू मॉडल टाउन, होशियारपुर (पंजाब), विशाल राज निवासी अणुखुर्द तहसील और जिला हमीरपुर, सुनील शर्मा निवासी गांव घरियाना, ब्राहम्णा चौकी, जंबाला तहसील हमीरपुर के रूप में हुई है। इन्हें गिरफ्तार कर एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी चौकी जंबाला में पंजाब नंबर की लग्जरी कार में चिट्टे का सेवन कर रहे थे। आरोपियों के पास चिट्टे के अलावा फॉयल पेपर बरामद किया गया है। मौके से दो कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। आरोपी विशाल राज एनआईटी हमीरपुर लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। आरोपियों को 21 मार्च तक पुलिस रिमांड मिली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत को जगत सिंह नेगी का जवाब….. बोले- हिमाचल बोझ लगता है तो सांसद पद छोड़ दें

वीरभद्र सिंह के योगदान का किया उल्लेख, एसआईआर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा एएम नाथ।  शिमला। भाजपा सांसद कंगना रनौत के हिमाचल प्रदेश सरकार को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टारगेट किलिंग और फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 गिरफ्तार : 3 अवैध पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस ,1 काले रंग की जाली नंबर वाली फोर्ड आइकन बरामद

पटियाला :  पटियाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमेरिका में बैठे गैंगस्टर गुरविंदर सिंह सिद्धू के इशारे पर पंजाब में टारगेट किलिंग व फिरौती की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराष्ट्रीय गैंग...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का किया निरीक्षण

एएम नाथ। सराज : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आपदा प्रभावित थुनाग बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में छह जिलों में चुने अध्यक्ष : अब सिर्फ ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के छह संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की सोमवार को नियुक्ति कर दी गई है। नौ जिलाध्यक्ष रविवार को चुने गए थे। अब इकलौते ऊना में जिला अध्यक्ष का चुनाव बचा है।...
Translate »
error: Content is protected !!