दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री, प्रदेश में अराजकता चरम पर : जयराम ठाकुर

by

भरमौर विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर

एएम नाथ। चंबा/भरमौर : पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिल्ह में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान सम्मेलन में शामिल होकर सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार पंचायत चुनाव करवाने से बचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने सर्वोच्च न्यायालय तक लड़ाई लड़कर सरकार को चुनाव करवाने के लिए विवश किया। लोकतंत्र और जनता की ताकत के सामने सरकार की एक नहीं चली। पंचायत चुनावों के परिणामों ने कांग्रेस सरकार के प्रति जनता की नाराजगी साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में विकास कार्य ठप पड़े हैं। मुख्यमंत्री प्रदेश की चिंता करने के बजाय दिल्ली की दौड़ लगाने में व्यस्त हैं। प्रदेश में कहीं भी जाकर देख लीजिए, पूर्व भाजपा सरकार के समय जहाँ विकास कार्य रुके थे, आज भी लगभग वहीं खड़े हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने के लिए लगातार दिल्ली की दौड़ लगाने में ही व्यस्त हैं, जबकि प्रदेश में चारों तरफ अराजकता का माहौल है। कानून-व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था तक ध्वस्त है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार के पास बताने के लिए अपनी एक योजना नहीं और दिखाने के लिए अपना एक काम नहीं! इनका पूरा समय पूर्व भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बदनाम करने और उस समय खोले गए स्कूलों, अस्पतालों तथा जनहित के संस्थानों को बंद करने में निकल रहा है। जनता को झूठी गारंटियों के नाम पर ठगने वाली इस सरकार को पंचायत चुनावों में जवाब मिल चुका है और आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की विदाई तय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए साथियों का स्वागत एवं अभिनंदन कर सभी से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
————————-
सदन में ऐलान और आलाकमान से चर्चा तक नहीं, लोग मंत्री बनने की आस में नहीं छोड़ रहे पीछा

जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आजकल अपनी सरकार के एक-एक दिन गिन रहे हैं। जिस तरीके से उनकी लगातार दिल्ली दौड़ लग रही है, उससे यह साफ है कि उनके लिए एक-एक दिन बहुत भारी है। कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री द्वारा आलाकमान से चर्चा करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर आलाकमान से चर्चा करके ही सब कुछ करना था, तो सदन के अंदर ही मंत्री बनाने की घोषणा क्यों की थी? उनकी प्रभारी ने भी पहले स्पष्ट कर दिया है कि कैबिनेट विस्तार से संबंधित कोई भी बात आलाकमान के संज्ञान में नहीं है। मुख्यमंत्री भी अपनी सरकार के दिन गिनते हुए यह बता रहे हैं कि आलाकमान से चर्चा के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा। दूसरी तरफ, जिन नेताओं को इन्होंने मंत्री बनाने का लालच दिया है, वे मुख्यमंत्री का पीछा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने सिर्फ प्रदेश की मातृशक्ति, युवाओं और व्यापारियों को ही नहीं, अपने विधायकों और नेताओं को भी ठगा है। प्रदेश के लोगों को सरकार से कोई उम्मीद नहीं है। भाजपा सरकार आने पर प्रदेश का विकास डबल इंजन की रफ्तार से होगा।
———————-
टैक्सी परमिट बढ़ाने में सहयोग पर टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने जताया जयराम ठाकुर का आभार

टैक्सी परमिट की समय सीमा 12 साल से बढ़ाकर 15 साल करने पर मनाली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शनिवार रात मनाली से चंबा पहुँचकर जय राम ठाकुर का आभार जताया। पालमपुर टैक्सी यूनियन समेत प्रदेश की कई टैक्सी ऑपरेटर यूनियनों ने भी फोन पर जय राम ठाकुर से बात कर उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से टैक्सी ऑपरेटरों को लाभ होगा, यह हमारे लिए बहुत संतोष की बात है। राज्य सरकार ने इस मामले में अपने दायित्व का निर्वहन नहीं किया और राजनीतिक रूप से सारी जिम्मेदारी केंद्र पर डालती रही। रक्षाबंधन के दिन हमने सभी टैक्सी ऑपरेटर साथियों से वादा किया था कि आप त्योहार घर मनाइए। अगर हरियाणा और उत्तराखंड में यह नीति लागू है, तो हिमाचल में भी इसे लागू करवाने के लिए मैं जी-जान लगा दूँगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी भी राज्य सरकार की तरफ से कुछ ऐसी चीजें की जा रही हैं, जो ठीक नहीं हैं। सरकार से आग्रह है कि बड़ा दिल दिखाए और इन सबसे बाज आए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने शहीद किसानों को परिवारों को तीन तीन लाख देने की घोषणा सराहनीय कदम: हरपुरा

गढ़शंकर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव दुारा किसान आंदोलन के दौरान सात सौ शहीद हुए किसानों के परिवारों को तीन तीन लाख देने की घोषणा देने की घोषणा सराहनीय है। यह शब्द आल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

‘राधे गैंग’ के 6 नशा तस्करों को शिमला पुलिस ने किया गिरफ्तार : 47 ग्राम हेरोइन बरामद

रोहित भदसाली।  शिमला: शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्कर गिरोह ‘राधे गैंग’ के 6 आरोपियों को  रामपुर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के 2 आरोपियों को 17 अक्टूबर को करीब 47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HC को कहना पड़ा- 10 दिन में चाबियां हमें सौंपे : क्यों हो रहा शिमला के हैरिंग्टन एस्टेट के बंगला नं. 3 पर बवाल

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में इन दिनों एक बंगले को लेकर सरकार और कोर्ट के बीच कश्मकश चल रही है। इस मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने हाल ही में राज्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 Kg हेरोइन सहित एक महिला तस्कर गिरफ्तार : तरन तारन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, तरन तारन पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 4 किलोग्राम हेरोइन बरामद...
Translate »
error: Content is protected !!