चिराग भानु सिंह ने हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

by

भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में ली शपथ

शिमला। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शनिवार को लोकभवन में आयोजित समारोह में चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ दिलाई। इसी समारोह में भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल ने उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

समारोह में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत ने संचालित की।

मुख्य सचिव ने भारत के राष्ट्रपति द्वारा जारी नियुक्ति वारंट पढ़कर सुनाया, जिसके तहत चिराग भानु सिंह को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश तथा भूपेश शर्मा और योगेश जसवाल को उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज ने राज्यपाल तथा नवनियुक्त न्यायाधीशों के शपथ पत्रों पर हस्ताक्षर करवाए।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ न्यायिक, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्टार्ट-अप को दी जाएगी पांच लाख रुपये की फंडिंग …स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी से युवाओं के स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा: राजेश धर्माणी

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमुडा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं के स्टार्ट-अप को हिमुडा स्टार्ट-अप एंड स्टूडेंट इनोवेशन पॉलिसी के तहत प्रोत्साहित किया...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीएसटी दिवस पर बद्दी के विशाल चौधरी दिल्ली में सम्मानित

दक्षिण दिल्ली के आयुक्त नेे कोमेंडशन अवार्ड से किया सम्मानित बद्दी, 1 जुलाई (तारा) :  देश में पहली जुलाई को 9वें राष्ट्रीय जीएसटी दिवस पर बद्दी के आईआरएस विशाल चौधरी को सम्मानित किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा मुक्ति अभियान में पंचायती राज संस्थाओं को भी जोड़ा जाए – शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल पहुंचे नारकण्डा, कल जाएंगे हाटू माता मंदिर* शिमला 24 अगस्त – राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकण्डा पहुंचे। राज्यपाल 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैंपल टेस्टिंग और सैनिटरी सर्वे का कार्य प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करें अधिकारी

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा, 5 मार्च : उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की...
Translate »
error: Content is protected !!