नेपाल में फंसा ऊना का इंजीनियर सुखविंदर रतन : सुरक्षित वापसी के लिए सरकार जुटी, परिवार से सीएम सुक्खू ने की बात

by

सुखविंदर रतन की सुरक्षित वापसी के लिए हिमाचल सरकार ने तेज किए प्रयास; भारत सरकार से भी संपर्क का भरोसा

रोहित जसवाल।  ऊना/शिमला। नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के निवासी और नेपाल में एक कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत सुखविंदर रतन के प्रभावित होने की खबर से परिवार और क्षेत्र में चिंता का माहौल है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुखविंदर रतन के परिवार से संपर्क कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने सुखविंदर रतन के चचेरे भाई शुभम से फोन पर बातचीत की और परिवार की चिंता एवं बेचैनी को समझते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है और सुखविंदर रतन की सकुशल वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

सुखविंदर की स्थिति की जानकारी जुटाने में जुटी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुखविंदर रतन की वर्तमान स्थिति के बारे में आवश्यक जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने स्तर पर संबंधित एजेंसियों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर भारत सरकार से भी संपर्क कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार सुखविंदर रतन से संबंधित प्रत्येक जानकारी हासिल करने और उनकी सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।

नेपाल में हुई इस त्रासदी के बाद वहां मौजूद लोगों के परिवारों में चिंता का माहौल है। हिमाचल प्रदेश से जुड़े व्यक्ति के प्रभावित होने की सूचना के बाद ऊना जिले में भी लोग सुखविंदर रतन की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सैला खुर्द में पेपर मिल और गांव महिदवाणी सटे हिमाचल प्रदेश के इलाके में लगी साबुन फैक्ट्री द्वाराप्रदूषण फ़ैलाने के खिलाफ एडवोकेट लक्की ने पंजाब हुयेमन राइट्स कमिशन को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर।   गढ़शंकर के कस्बा सैला खुर्द में पेपर मिल और गांव महिदवाणी के साथ पंजाब की सीमा से सटे हिमाचल प्रदेश में लगी साबुन फैक्ट्री द्वारा फैलाया  जा रहा प्रदूषण तथा लोगों की...
article-image
पंजाब

जनरल पर्यवेक्षक व राजनीतिक दलों की मौजूदगी में हुई वोटिंग मशीनों की दूसरी सप्लीमेंट्री रैंडेमाइजेशन

होशियारपुर,  28 मईः  भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर लोक सभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज जनरल पर्यवेक्षक 2003 बैच की वरिष्ठ आई.ए.एस अधिकारी डा. आर. आनंदकुमार व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मुख्य चुनाव...
article-image
पंजाब

अब सपनों को नहीं रोकेंगी दूरियां! पंजाब के युवा घर बैठे बन सकेंगे ‘आईएएस’ और ‘पीसीएस’ अधिकारी

चंडीगढ़  : पंजाब के हजारों युवाओं और खासकर लड़कियों के लिए अब आईएएस या आईपीएस और पीसीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा करना आसान होने जा रहा है। अब उन्हें तैयारी के लिए लंबी दूरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी को सुक्खू सरकार ने क्यों तत्काल छुट्टी पर भेजा?…..रिटायरमेंट से 4 दिन पहले

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में एक चीफ इंजीनियर की रहस्यमयी मौत से राजनीति से लेकर प्रशासनिक अमले में काफी चिंता की लकीरे हैं।  विवाद इस कदर बढ़ गया कि हिमाचल सरकार ने...
Translate »
error: Content is protected !!