डुलाड़ा की प्रधान निलंबित – विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत की प्रधान : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जारी किए निलंबन आदेश

by
एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत डुलाड़ा की प्रधान कंचना कुमारी को ग्राम सभा की बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने तथा पंचायत के सामान्य कामकाज व अदायगियों को समय पर न निपटाने इत्यादि के कारण निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
  हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य अधिनियम 1994 की धारा 131 (1) (ख) गठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज सामान्य नियम के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपायुक्त ने विकास खंड मैहला के तहत ग्राम पंचायत डुलाड़ा के प्रधान कंचना कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।
आदेश में यह भी कहा गया है कि कंचना कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत डुलाड़ा को ग्राम सभा बैठकों में बिना सूचित किए अनुपस्थित रहने, पंचायत के सामान्य कामकाज व अदायगियों को समय पर न निपटाने इत्यादि बारे 08 अप्रैल 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था तथा 24 अप्रैल 2025 को उनके द्वारा कारण बताओ नोटिस का उत्तर दिया गया था जोकि तथ्यों के विपरीत व असंतोषजनक पाया गया था।
उन्होंने बताया कि कंचना कुमारी प्रधान ग्राम पंचायत का डुलाड़ा विकास खंड मैहला के निलंबित आदेशों के पश्चात उनके पास प्रधान ग्राम पंचायत की मोहर, ग्राम पंचायत से संबंधित कोई भी अभिलेख, धन या संपत्ति होने की अवस्था में उन्हें तुरंत पंचायत सचिव के पास जमा करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री गुरु रविदास महाराज जी का राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व 12 फरवरी को तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में जाएगा मनाया

गढ़शंकर : तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब में मुख्य सेवादार बाबा केवल सिंह की अध्यक्षता में एक आम बैठक हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास महाराज जी की 648वीं जयंती के संबंध में चर्चा की गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधान सभा सचिवालय, तपोवन….

एएम नाथ I तपोवन : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, मोरथू, शाहपुर तथा राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के बच्चों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष से की मुलाकात। धर्मशालाः आज अपराह्न 1:30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल बदला : समर और विंटर ब्रेक में अब इतनी छुट्टियां

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल  प्रदेश के सरकारी स्कूलों के लिए आगामी छुट्टियों का शेड्यूल बदल दिया गया है। शिक्षा विभाग ने सोमवार को टेंटेटिव शेड्यूल की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत छात्रों...
हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी व क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका का साक्षात्कार स्थगित

चुवाड़ी : बाल विकास परियोजना अधिकारी चुवाड़ी श्री धर्मवीर ने जानकारी दी है कि उपमंडल भटियात के अंतर्गत आंगनवाड़ी केन्द्रों में विभिन्न रिक्त पदों के लिए प्रस्तावित साक्षात्कार को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!