डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने शिक्षा सचिव का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर : 15 जनवरी : डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रांतीय महा कौंसल के निर्णय अनुसार शिक्षा को खत्म करने वाले शिक्षा सचिव के 14 जनवरी से 20 जनवरी तक पुतले फूंकने के दिए आह्वान पर आज डीटीएफ शाखा गढ़शंकर द्वारा गांधी पार्क में रोष रैली करने पश्चात बंगा चौक में शिक्षा सचिव का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके संबोधित करते डीटीएफ के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार व प्रांतीय प्रैस सचिव सुखदेव डानसीवाल ने कहा कि शिक्षा सचिव आनलाईन शिक्षा के नाम पर अध्यापिकों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों पर गैर जरूरी दवाब डालकर मानसिक रूप से परेशान कर शिक्षा का उजाड़ा कर रहा है और आनलाईन शिक्षा को अध्यापिकों के बदल के रूप में पेश किया जा रहा है। उन्होंने दोष लगाया कि वार्षिक परीक्षा के दिनों में शिक्षा सचिव गैर जरूरी आनलाईन टैस्टों में उलझा कर विद्यार्थियों की शिक्षा का नुकसान कर रहा है। वक्ताओं ने सचिव पर अध्यापिकों को अंकड़े इकत्रित करने वाले करिंदे बनाकर विद्यार्थियों की रचनात्मिकता को खत्म करने और स्कूल खोलने के बावजूद आनलाईन शिक्षा का बदल देने सहित अध्यापिकों से जुड़े मामलों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। पुतला फूंकते समय अन्य के साथ हंस राज, गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह, सतपाल कलेर, हरमेश मलकोवाल, जरनैल सिंह, ज्ञान सिंह, मनजीत सिंह, सतविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, अजमेर सिंह, राज कुमार, विनय कुमार आदि हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिटुमेन की कमी से सड़क री-कार्पेटिंग कार्य प्रभावित, महापौर सौरभ जोशी ने दिए तत्काल समाधान के निर्देश

आपात समीक्षा बैठक आयोजित, बिटुमेन की कमी को बताया गया प्रमुख चुनौती; कार्यों में तेजी लाने के निर्देश पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 9 जून। शहरभर में चल रहे सड़क री-कार्पेटिंग कार्यों की प्रगति को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गांव पिपलीवाल में आठ जून से चौदह जून तक श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन होगा : रविंदर बिंदु भूंबलां

सात जून को सुबह सात वजे शोभा व कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा गढ़शंकर। गांव पिपलीवाल में श्री राधा कृष्ण मंडल, माँ ज्वाला जी जागरण कमेटी व समूह संगत द्वारा आठ जून से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को सरकार ने किया ऑनलाइन : मुख्यमंत्री

ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ कमरा नम्बर भी मोबाइल या ई-मेल पर उपलब्ध एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए सरकार ने सराहनीय कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग के सभी...
Translate »
error: Content is protected !!