डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने शिक्षा सचिव का पुतला फूंका

by

गढ़शंकर : 15 जनवरी : डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब के प्रांतीय महा कौंसल के निर्णय अनुसार शिक्षा को खत्म करने वाले शिक्षा सचिव के 14 जनवरी से 20 जनवरी तक पुतले फूंकने के दिए आह्वान पर आज डीटीएफ शाखा गढ़शंकर द्वारा गांधी पार्क में रोष रैली करने पश्चात बंगा चौक में शिक्षा सचिव का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की। इस मौके संबोधित करते डीटीएफ के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार व प्रांतीय प्रैस सचिव सुखदेव डानसीवाल ने कहा कि शिक्षा सचिव आनलाईन शिक्षा के नाम पर अध्यापिकों, विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों पर गैर जरूरी दवाब डालकर मानसिक रूप से परेशान कर शिक्षा का उजाड़ा कर रहा है और आनलाईन शिक्षा को अध्यापिकों के बदल के रूप में पेश किया जा रहा है। उन्होंने दोष लगाया कि वार्षिक परीक्षा के दिनों में शिक्षा सचिव गैर जरूरी आनलाईन टैस्टों में उलझा कर विद्यार्थियों की शिक्षा का नुकसान कर रहा है। वक्ताओं ने सचिव पर अध्यापिकों को अंकड़े इकत्रित करने वाले करिंदे बनाकर विद्यार्थियों की रचनात्मिकता को खत्म करने और स्कूल खोलने के बावजूद आनलाईन शिक्षा का बदल देने सहित अध्यापिकों से जुड़े मामलों को अनदेखा करने का आरोप लगाया। पुतला फूंकते समय अन्य के साथ हंस राज, गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह, सतपाल कलेर, हरमेश मलकोवाल, जरनैल सिंह, ज्ञान सिंह, मनजीत सिंह, सतविंदर सिंह, राजविंदर सिंह, अजमेर सिंह, राज कुमार, विनय कुमार आदि हाजिर थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर में मरीजों निशुल्क डेंचर बांटे

गढ़शंकर, 19 अक्तूबर: सेहत व परिवार भलाई विभाग पंजाब के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल गढ़शंकर में 16वां दांतों का निशुल्क पखवाड़ा मनाया गया। एसएमओ डॉक्टर संतोख राम के नेतृत्व में तथा डेंटल सर्जन डॉक्टर हरगोपाल...
article-image
पंजाब

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत : छात्र कुछ समय के लिए पढ़ाई के लिए गए थे कनाडा

कनाडा में सड़क हादसे में तीन पंजाबी छात्रों की मौत का मामला सामने आया है। हादसा चलती कार का टायर फटने से हुआ। मृतकों में समाना निवासी रसमदीप कौर, अमलोह के नजदीक बुरकदा गांव...
article-image
पंजाब

AI से शिक्षक की आपत्तिजनक वीडियो बनाई, सोशल मीडिया पर वायरल…भदौड़ सरकारी स्कूल के छात्रों पर आरोप

भदौड़ (बरनाला)। भदौड़ के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्रों द्वारा एक शिक्षक की कथित आपत्तिजनक AI वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रों ने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अड्डा झुगियां में कल सीमेंट की दुकान के मालिक पर हुई फायरिंग से पहले उसके व्यापारी भाई से 50 लाख की मांगी गई थी फिरौती

जनवरी में भी मांगी गई थी फिरौती और पुलिस ने पकड़ लिया था आरोपी , दोनों बार आई दोपहर करीब एक वजे काल गढ़शंकर । बीत क्षेत्र के अड्डा झुगियां में कल हुई फायरिंग...
Translate »
error: Content is protected !!