डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा बजट की प्रतियां फूंक कर रोष प्रदर्शन

by
गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के तहत डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) की प्रांतीय कमेटी के फैसले के अंतर्गत 2 से 4 जुलाई को पंजाब सरकार के पेश किए पहले बजट में मुलाजिमों की अनदेखी के रोष स्वरुप बजट की प्रतियां फूंकने की कार्रवाई के तहत जिला होशियारपुर के विभिन्न स्कूलों में बजट की प्रतियां फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, सुखदेव डानसीवाल, इंद्रसुखदीप सिंह ओडरा, करनैल सिंह माहिलपुर, अजय कुमार, मनजीत सिंह फतेहपुर, अश्वनी कुमार, बलजिन्द्र सिंह व अजय कुमार बग्गा ने बताया कि वोटों से पहले आप पार्टी के सभी नेताओं द्वारा मुलाजिमों के प्रदर्शनों में शामिल होकर कहा गया था कि यदि आप पार्टी की सरकार बनती है तो मुलाजिमों की हर तरह की मांगों को पहल के आधार पर पूरी करेंगे पर सरकार के पहले बजट में ही मुलाजिमों की अहम मांगें पहली जनवरी 2004 के बाद भर्ती हुए पंजाब के लाखों मुलाजिमों तथा बाजारु जोखिमों से जुड़ी नई पैंशन स्कीम को रद्द करते हुए पुरानी पैंशन स्कीम बहाल करना, एक लाख से अधिक गिनती के समूह अस्थाई मुलाजिमों को बिना शर्त पक्के करने से टालमटौल, कंप्यूटर अध्यापकों को शिक्षा विभाग में पूरे स्केलों समेत मर्ज न करना, ग्रामीण भत्ता, बार्डर एरिया भत्ता तथा हैंडीकैप्ड सफर भत्ते समेत मुलाजिमों के काटे गए 37 किस्म के भत्ते तथा ए.सी.पी. की बहाली, 6वें वेतन आयोग को संशोधित करके लागू करने तथा इसके बकाये जारी करने संबंधी बजट में कोई जिक्र तक न करना, नई भर्ती के तहत मुलाजिमों का प्रोबेशन के नाम पर प्राथमिक वेतन तथा केंद्रीय स्केल द्वारा आर्थिक शोषण जारी रखने वाले पत्र को वापस लेना, प्रदेश सरकार के बजट द्वारा पंजाब के 19 हजार के करीब स्कूलों में से 100 स्कूलों (महज 0.5 प्रतिशत) को चुन कर सुधार करने का दिखावा करना, जमात शिक्षा के स्थान पर डिजीटल शिक्षा को प्रमोट करते हुए निजीकरण व कार्पोरेट पक्षीय नई शिक्षा नीति को रद्द करना, मान भत्ता वर्करों को कम से कम पारिश्रमिक कानून के अधीन लाने के संबंधी समेत अन्य मांगों के बारे में कार्रवाई न करना पंजाब के समूह मुलाजिमों के साथ सरासर धोखा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 खिलाड़ियों को पीपीएस और 4 खिलाड़ियों को पीसीएस किया नियुक्त : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र बांटे

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 11 खिलाड़ियों को क्लास-1 अधिकारी के नियुक्ति पत्र बांटे। जिसमें  7 खिलाड़ियों को पीपीएस और 4 खिलाड़ियों को पीसीएस नियुक्त किया गया। इसके साथ ही सीएम...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : 9 नगर निगमों और 100 से अधिक नगर पालिकाओं के चुनाव की अधिसूचना जारी करने पर लगा दी रोक

चंडीगढ़- पंजाब में शहरी निकाय चुनावों के संदर्भ में पंजाब सरकार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से एक महत्वपूर्ण झटका लगा है। अदालत ने राज्य के नौ नगर निगमों और 100 से अधिक नगर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

दिल्ली में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा : पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी पड़ रही

दिल्ली  :  दिल्ली में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इससे बिजली की खपत भी बढ़ गई है। दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग 8,302 मेगावाट के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। ...
article-image
पंजाब

बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार, अवैध हथियार

चंडीगढ़, 20 अक्तूबर :  संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच प्रमुख गुर्गों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मध्य प्रदेश से तस्करी...
Translate »
error: Content is protected !!