महिला ने शख्स का बनाया अश्लील वीडियो : वायरल करने दी धमकी और लूट लिए डेढ़ लाख रुपये

by

गिद्दड़बाहा । थाना कोटभाई की पुलिस ने सुरजीत सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव भलाईआना के बयान पर महिला सहित दो व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत सिंह ने बताया कि वह गांव में आरओ प्लांट चलाता है और करीब आधे गांव में पानी की सप्लाई करता है।

उसके आरओ का पानी गांव भलाईआना निवासी वीरपाल कौर पत्नी काला सिंह के घर जाता है। पांच अगस्त को दोपहर करीब 12:30 बजे वह पानी का कैन लेने के लिए उक्त वीरपाल कौर के घर गया तो वहां लखविंदर सिंह निवासी भलाईआना भी मौजूद था।

वीरपाल और लखविंदर ने उसे कमरे में ले जाकर धमकाया, उसके कपड़े उतार वीडियो बना लिया। आरोपितों ने कहा कि वह चार लाख रुपये दे, वरना वीडियो वायरल कर देंगे। बदनामी के डर से उसने चाचा के लड़के महिंदर सिंह को डेढ़ लाख रुपये लेकर मौके पर पहुंचने को कहा, जिसके बाद आरोपितों ने उसे जाने दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस...
Translate »
error: Content is protected !!