डॉक्टरों एवं पैरा-मेडीकल स्टॉफ के पदों को भरा जा रहा : रोगी कल्याण समितियां को सुदृढ़ करना भी इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम – डॉ. (कर्नल) शांडिल

by

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां रोगी कल्याण समितियों को सशक्त करने के दृष्टिगत सिफारिशें प्रदान करने के उद्देश्य से गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की प्रथम बैठक आयोजित हुई। बैठक में उप-समिति के सदस्य तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और आयुष मंत्री यादविंदर गोमा भी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए दृढ़ता से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश भर में स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, डॉक्टरों एवं पैरा-मेडीकल स्टॉफ के पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समितियां को सुदृढ़ करना भी इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह समितियां गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए निरतंर कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर उप-समिति के समक्ष रोगी कल्याण समितियों पर एक प्रस्तुति भी दी गई। उप-समिति के सदस्यों ने इन रोगी कल्याण समितियों को सुदृढ़ करने के लिए अपने विचार साझा किए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आचार संहिता की अनुपालना हेतु उड़न दस्ते गठित

ऊना :  आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डॉ. सुरेश जसवाल ने दो उड़न दस्तों का गठन किया है, जो चुनावों के दौरान आचार संहित उलंघन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को नशा मुक्ति अभियान के लिए आगे आना चाहिएः सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में रेडक्रॉस महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता : राज्यपाल शुक्ल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रेडक्रॉस स्वयं सेवकों और महिलाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं विशेषकर छात्राओं को नशे के खिलाफ लड़ने के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर-चंबा-नाहन में खुलेंगे तीन नए नर्सिंग संस्थान

90 फीसदी अनुदान देगा केंद्र, राज्य सरकार ने साइन किया एमओयू एएम नाथ। शिमला हिमाचल में तीन नए नर्सिंग संस्थान जल्द ही खुलेंगे। इनमें हमीरपुर, चंबा और नाहन को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में हुए हादसों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया शोक : प्रशासन से राहत और बचाव कार्य तेज करने की अपील

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने से बाढ़ की कई घटनाओं की वजह से कांगड़ा और बंजार में जनधन की बहुत...
Translate »
error: Content is protected !!