मुख्यमंत्री की शह पर काम कर रहे हैं शिमला के पूर्व एसपी : जयराम ठाकुर

by

अनुशासनहीनता की हदें पार करने पर भी नहीं कर रही है कार्रवाई

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में कहा कि शिमला के पूर्व एसपी जो भी कर रहे हैं वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इशारे पर ही कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को हर हाल में विमल नेगी मामले की सीबीआई जांच रुकवानी है। इसीलिए बार-बार इस तरीके का प्रयास कियाजा रहा है। मुख्यमंत्री के इशारे पर काम करने का ईनाम ही शिमला के पूर्व एसपी को मिल रहा है। अनुशासनहीनता की हदें पार करने के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस प्रकार की अराजकता फैलाने के बाद भी मुख्यमंत्री द्वारा शिमला के पूर्व एसपी को अभय दान दिया जाना समझ के परे है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रकरण में मुख्यमंत्री और व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार का चेहरा बेनकाब हो चुका है। सरकार सीबीआई की जांच रुकवाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। जिसकी वजह से हिमाचल प्रदेश की पूरे देश में किरकिरी हो रही है। मुख्यमंत्री से निवेदन कर रहा हूं कि वह अपनी इन साजिशों से बाज आएं और विमल नेगी के मामले की सीबीआई जांच में सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वन संरक्षण अधिनियम की समीक्षा बैठक आयोजित

शिमला 29 नवंबर – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां रोजना हाल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत लंबित मामलों पर बैठक ली। उन्होंने लूहरी चरण 2 प्रोजेक्ट, बस स्टैंड तकलेच व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच करेगी NIA : केंद्रीय गृह मंत्रालय हत्याकांड से जुड़ी पूरी जांच रिपोर्ट की तलब

वरिंदर प्रताप सिंह । नई दिल्ली: नंगल में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास बग्गा उर्फ़ विकास प्रभाकर की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA ) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस हत्याकांड से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में दो बड़े बदलाव, शिक्षकों को राहत; 151 स्कूलों में दो वोकेशनल कोर्स होंगे बंद

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को लेकर दो अहम फैसले सामने आए हैं। शिक्षकों के विरोध के बाद सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों में दिन में तीन बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

The role of youth is

Environment Youth Parliament–2026 Organized at Government Degree College Salooni AM Nath। Salooni, (Chamba) : Government Degree College Salooni successfully organized the Environment Youth Parliament–2026 under the theme “Youth Leadership for Sustainable Environment and Climate Action.”...
Translate »
error: Content is protected !!