MLA विक्रमजीत चौधरी फिर कांग्रेस में लौटे : फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत चौधरी निलंबन रद्द

by

लुधियाना  :  पंजाब में फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी सोमवार को लुधियाना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की मौजूदगी में कांग्रेस में वापस आ गए।पार्टी द्वारा उनका निलंबन वापस लिए जाने के बाद चौधरी कांग्रेस में लौटे हैं।

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर उसके साथ सेल्फी व कांग्रेस में दोबारा आने की फ़ोटो डाल कर  विधायक विक्रमजीत चौधरी के पार्टी में शामिल होने की खुशी जाहिर की है।

पूर्व सांसद दिवंगत संतोख सिंह चौधरी के बेटे विक्रमजीत को पिछले साल अप्रैल में पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल होने के कारण पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।

वडिंग ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ”हम (पंजाब कांग्रेस) खुश हैं कि हमारे साथी और फिल्लौर सीट से विधायक विक्रमजीत हमारे साथ वापस आ गए हैं। वह तीसरी पीढ़ी के कांग्रेसी हैं। उनकी घर वापसी निश्चित रूप से पार्टी को मजबूत करेगी।”

लुधियाना के दाखा में पार्टी की ‘संविधान बचाओ’ रैली के दौरान विक्रमजीत चौधरी का पार्टी में वापसी पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित कई नेता भी मौजूद थे।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ बयानबाजी करने पर चौधरी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। चौधरी ने जालंधर संसदीय सीट से चन्नी की उम्मीदवारी का विरोध किया था। उनकी मां करमजीत कौर चौधरी तब भाजपा में शामिल हो गई थीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘लोक कथाएं: नैतिकता और जीवन मूल्य’ विषय पर भाषण आयोजित 

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में पंजाबी विभाग द्वारा प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा के नेतृत्व में ‘लोक कथाएं: नैतिकता और जीवन...
article-image
पंजाब

Sanjha Punjab Celebrates Lohri with

New York/Hoshiarpur, Daljeet Ajnoha/Jan.14 : Sanjha Punjab organization marked the Lohri festival—symbolizing the unity of rising Punjab and resident Punjab—with remarkable splendor under the leadership of its founder, Dr. Gurinder Pal Singh Josan. All...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक और पूर्व IPS को आम आदमी पार्टी ने कर दिया पार्टी से निलंबित….कबीर के दोहे को फेसबुक पर पोस्ट कर दिया के डरने वाले नही

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी ने अमृतसर उत्तर से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी से 5 साल के लिए निलंबित कर दिया...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर की 25 ब्लॉक समितियों में 17 पर आप, 6 पर कांग्रेस, 1पर अकाली दल तथा 1 पर भाजपा काबिज

 आम आदमी पार्टी ने जिला परिषद की 4 की 4 सीटोंपर जीत दर्ज की गढ़शंकर, 18 दिसंबर: गढ़शंकर क्षेत्र की 4 जिला परिषद की सीटों पर आम आदमी पार्टी का कब्जा और ब्लाक गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!