बाबा औगढ़ कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना करीब 500 मरीजों ने उठाया मुफ्त जांच, दवाइयों और चश्मों का लाभ

by

होशियारपुर 26 अप्रैल  : वर्धमान यॉर्न्स एंड थ्रेड्स के महत्वपूर्ण सहयोग से बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों में कैंसर जांच और जागरूकता कैम्प सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस मौके पूर्व सांसद व कालेज के चेयरमैन अविनाश खन्ना ने कहा कि वे इस कैम्प का आयोजन कैंसर जैसी नामुराद बिमारी की रोकथाम तथा इसके प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु किया गया जिसमें कैम्प में चैकअप करवाने आये करीब 500 मरीजों का मुफ्त चैकअप किया गया और उन्हें कैंसर की रोकथाम के प्रति जागरूक भी किया गया। खन्ना ने कहा की कैंसर के प्रति जागरूकता ही इसकी रोकथाम है। खन्ना ने बताया कि इस कैम्प में जहाँ वर्धमान यर्न्स एंड थ्रेड्स का भरपूर योगदान रहा वही जयपुर से डॉ. पंकज और उनकी समूह टीम, वर्ल्ड कैंसर केयर से डॉ. ढिल्लों द्वारा करीब 150 अन्य बीमारियों से सम्बंधित टेस्ट किये और मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गयीं और चश्में भी लगाए गए। इस मौके वर्धमान यर्न्स एंड थ्रेड्स की तरफ से प्रदीप डडवाल, ऐश मरवाहा, बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट के समूह सदस्यों सहित बाबा औगढ़ कालेज की प्रिंसिपल व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डेढ़ किलो आरडीएक्स और 2 पिस्टल बरामद कुरुक्षेत्र : आईईडी का मास्टरमाइंड पंजाब में काबू

चंडीगढ़| पंजाब पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंबाला-शाहाबाद हाइवे पर आईईडी प्लांट करने के मास्टरमाइंड नच्छत्तर सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे डेढ़ किलो आरडीएक्स और 2 पिस्टल...
article-image
पंजाब

कमिश्नर जालंधर डिविजन ने ई.आर.ओ-39 मुकेरियां के पोलिंग बूथों की सुपर चैकिंग की

होशियारपुर, 22 नवंबर: भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूचियों के सरसरी संशोधन के कार्य की चैकिंग करने के लिए डिविजनल कमिश्नर-कम-रोल आब्जर्वर जालंधर डिविजन वी.के मीणा की ओर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
article-image
पंजाब

सुरेंद्र लांबा ने एसएसपी होशियारपुर का पदभार संभाला : एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा, कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखना और जिला वासियों की तकलीफों को दूर करना होगी प्राथमिकता

होशियारपुर, 23 नवंबर : 2013 बैच के आई. पी. एस अधिकारी सुरेंद्र लांबा ने आज होशियारपुर जिले के एस. एस. पी का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह एस. एस. पी संगरूर के पद...
Translate »
error: Content is protected !!