पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने कैटल पाउंड फलाही का किया दौरा : कैटल पाउंड में बन रहे गोबर गैस प्लांट का लिया जायजा

by

होशियारपुर, 20 सितंबर: स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज सरकारी कैटल पाउंड फलाही में पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार की टीम ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कैटल पाउंड में बन रहे गोबर गैस प्लांट का निरीक्षण किया और जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग को इस कार्य को जल्द से जल्द मुकम्मल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पेयजल व स्वच्छता विभाग भारत सरकार से रजनीश शर्मा, जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग पंजाब से सिव्या शर्मा ने कैटल पाउंड में पौधारोपण भी किया। एस.डी.ओ नवनीत जिंदल ने बताया कि यह अभियान पूरे जिले में 2 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के अंर्तगत जल सप्लाई व सैनीटेशन विभाग की ओर से इस पखवाड़े में अलग-अलग गतिविधियां करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि गांव वासियों को ठोस व तरल कूड़े के प्रबंधन के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें ठोस व तरल कूड़ा प्रबंधन प्लांटों को सुचारु ढंग से चलाने के लिए सहयोग देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा इस पखवाड़े के दौरान अधिक से अधिक गांवों को ओ.डी.एफ से ओ.डी.एफ प्लस बनाने का प्रयास करने के लिए इस प्रोग्राम को हर गांव में पहुंचाया जा रहा है।
इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर पशु पालन विभाग डा. हारुन रतन, नोडल अधिकारी कैटल पाउंड फलाही डा. मनमोहन सिंह दर्दी, सरपंच सुरजीत लाल, वैटनरी अधिकारी डा. चंदप्रीत, लक्ष्मी नारायण, एस.डी.ओ नवनीत कुमार जिंदल, जे.ई गुरबिंदर सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सिकंदरपुर में साईयों की धार्मिक जगह (चोई) पर लगा मेला : आप नेता लख्खी 51 सौ रुपए  दिव्यांग को भेंट किया

गढ़शंकर।  गांव सिकंदरपुर में साईयों की धार्मिक जगह (चोई) पर मेला लगा। जिसमें सैकड़ों लोग पहुँच कर साइयों के आगे नतमस्तक हुए। इस दौरन बिभिन्न गायकों ने साइयों का गुणगान कर मेले में पहुंचे...
article-image
पंजाब

सात आरोपियों पर मामला दर्ज : पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में

मुकेरिया; 28 जुलाई: पुलिस थाना मुकेरियां फारेस्ट रेंज आफिसर की शिकायत के आधार सरकारी जंगल महिताबपुर में पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता फारेंस्ट...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रंप के इस आदेश पर अनिश्चित काल के लिए लगी रोक; फैसला देते हुए कोर्ट ने लगाई फटकार : अमेरिका में रह रहे भारतीयों को बड़ी राहत

वाशिंगटन।  अमेरिका में रह रहे भारतीयों को आज बड़ी राहत मिली है। वीजा पर रहने वाले और ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीय छात्रों और पेशेवरों को अमेरिका छोड़ने का डर अब खत्म...
article-image
पंजाब

गैंगस्टर बिश्नोई जेल इंटरव्यू मामला: हाईकोर्ट ने ADGP जेल को किया तलब, 14 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई

चंडीगढ़ : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल इंटरव्यू मामले पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट की डबल बेंच जस्टिस अनुपिंदर सिंह ग्रेवाल और जस्टिस कीर्ति सिंह ने पहले भी असंतुष्टि...
Translate »
error: Content is protected !!