ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ : 1.07 ड्रग मनी ,पैसे गिनने की मशीन,एक कार ,2 मोबाइल बरामद, 2 बड़े ड्रग तस्कर गिरफ्तार : गुरदासपुर में 500 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

by

अमृतसर : पंजाब पुलिस को इंटरनेशनल ड्रग्स रैकेट मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इसके साथ ही पुलिस ने 1.07 करोड़ कैश(ड्रग मनी ), एक पैसे गिनने की मशीन , एक कार , 2 मोबाइल ब  2 लोगों को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी विदेश में रहने वाले बड़े ड्रग तस्करों गुरजंत सिंह भोलू और किंदरबीर सिंह के गुर्गे हैं। राज्य के स्पेशल ऑपरेशन सेल, अमृतसर ने विदेशी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और संगठित अपराध गिरोह चलाने के आरोप में इन दोनों गुर्गों को गिरफ्तार किया। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ये जानकारी दी है।

गुरदासपुर में 500 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार :   पंजाब के गुरदासपुर में सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में 540 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल बरामद किये जाने के बाद दो लोगों को पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल द्वारा जुटाई गई सूचना के आधार पर गुरदासपुर के अगवान और रसूलपुर गांवों में दो संदिग्धों के घरों में छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि दो लोगों के पास से हेरोइन का एक पैकेट, एक पिस्तौल एवं पांच कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि बरामद हेरोइन का वजन 540 ग्राम है। प्रवक्ता ने कहा कि पैकेट पर पीली टेप चिपकी हुई थी और ऐसा लगता है कि इसे (पैकेट को) ड्रोन द्वारा गिराया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूएस डिपोर्ट युवक की शिकायत पर FIR, ठगे 35 लाख : पंजाब में एक और ट्रैवल एजेंट पर कार्रवाई

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे लोगों को ठगने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। लाखों रुपये लेकर लोगों को डंकी रूट के जरिये यूएस भेजने वाले ठग ट्रैवल एजेंटों पर...
article-image
पंजाब

ड्रम में लाश : मर्डर के बाद बॉडी के किए 6 टुकड़े और फिर… कौन निकला हत्यारा?

लुधियाना :  सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जालंधर बाइपास के पास सेक्रेड हार्ट स्कूल के नजदीक एक खाली प्लॉट से एक युवक का शव टुकड़ों में...
article-image
पंजाब

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने की विकास कार्यों की शुरुआत

तरक्की की दिशा में फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी गढ़शंकर  : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास की दिशा में गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में रंगोली मुकावले में मनीषा व लिखाई में संंजना रही प्रथम

गढ़शंकर:बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह की अगुआई मेंं सोशल सांईस विभाग दुारा युवक मेले के नियमों के मुताविक विर्धाथियों के रंगोली व लिखाई के मुकावले करवाए गए। ढाई...
Translate »
error: Content is protected !!