सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धमाई में वार्षिक परिणाम के अवसर पर अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित

by

गढ़शंकर, 29 मार्च : शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रिंसिपल पूनम शर्मा के कुशल नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में स्कूल स्टाफ और अभिभावकों द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सह-पाठयक्रम और खेल गतिविधियों के संबंध में वार्षिक प्रगति के बारे में बैठक की गई और विद्यार्थियों के वार्षिक परिणाम घोषित किए गए।

वार्षिक परिणामों की जानकारी देते हुए स्कूल लेक्चरर कुलविन्द्र कौर व मुकेश कुमार ने बताया कि इस बार भी वार्षिक परिणामों में लड़कियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ग्यारहवीं कक्षा में मनजोत ने प्रथम, अमन ने द्वितीय तथा शेखर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नौवीं कक्षा में काजल ने प्रथम, मनजोत ने द्वितीय, काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सातवीं कक्षा में सपना प्रथम, सागर लोई द्वितीय, प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। छठी कक्षा में सिमरन प्रथम, मुनीष द्वितीय, मुन्ना तृतीय स्थान पर रहे। इस समय स्कूल स्टाफ जसवीर सिंह परमजीत सिंह, बलकार सिंह कमलजीत कौर, सीमा रानी व अवतार चंद ने सभी विद्यार्थियों को अगली कक्षा के लिए शुभकामनाएं दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोडिंग बिट्स : आईटी डोमेन्स में नया आयाम – जिसकी पीयूएसएसजीआरसी के छात्र आदर्श कुमार पांडे ने की स्थापना

होशियारपुर: स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के छात्रों ने तकनीकी क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों से नई उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें से एक उल्लेखनीय पहल Coding Bits है, जिसकी स्थापना संस्थान के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखने वाले गिरोह के सात गुर्गे गिरफ्तार

बटाला  :  डीजीपी के दिशा-निर्देश पर प्रदेश को सुरक्षित बनाने के लिए जारी अभियान के तहत बटाला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धार्मिक स्थान, रेलवे स्टेशन तथा कालेज की दीवार...
article-image
पंजाब

युवती से की मारपीट : पूर्व मंत्री मजीठिया और बसपा नेता बलविंदर सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा

जालंधर : करतारपुर के गांव दयालपुर में प्रचार के दौरान अकाली नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और बसपा नेता बलविंदर सिंह की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं द्वारा एक युवती से मारपीट का मामला...
article-image
पंजाब

मूसेवाला की हत्या को लेकर गोल्डी बराड़ का खुलासा

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड में एक निजी चैनल के पत्रकार से बातचीत करते हुए कनाडा बैठे गोल्डी बराड़ ने बड़े खुलासे किए हैं कि मूसेवाला को मौत के घाट क्यों उतारा गया। गोल्डी...
Translate »
error: Content is protected !!