बैंक में बिना टेस्ट पानी है नौकरी….तो यहां फटाफट करें आवेदन, ग्रेजुएट के लिए है शानदार मौका

by

अगर आप बैंक की नौकरी  तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए पंजाब एंड सिंध बैंक  ने अपरेंटिस के पदों के लिए वैकेंसी निकाली हैl

यदि आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह सुनहरा अवसर आपका इंतजार कर रहा है. उम्मीदवार जो कोई भी अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे पंजाब और सिंध बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

पंजाब और सिंध बैंक के इस भर्ती के माध्यम से कुल 158 पदों पर भर्तियां की जाने वाली है. अगर आप भी बैंक में नौकरी पाने की सोच रहे हैं, तो 30 मार्च तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार सबसे पहले दिए गए इन बातों को ध्यान से पढ़ें।

पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने की योग्यता
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री (Regular) होनी चाहिए ।

पंजाब एंड सिंध बैंक में नौकरी पाने की आयु सीमा
पंजाब और सिंध बैंक भर्ती 2025 के लिए जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट
अनुसूचित जाति (SC) / अनुसूचित जनजाति (ST): 5 वर्ष तक
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – NCL): 3 वर्ष तक
विकलांग (PwBD) उम्मीदवार: 10 वर्ष तक

पंजाब और सिंध बैंक में फॉर्म भरने के लिए देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य (GEN) / ईडब्ल्यूएस (EWS) / ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 200 रुपये
एससी (SC) / एसटी (ST) / पीडब्ल्यूडी (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 100 रुपये

ऐसे होगा चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसमें उनके HSC (10+2) अंकों और आवेदन में दी गई जानकारी के अनुसार तय होगा.
इसके लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा.
डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के बाद ही फाइनल चयन होगा.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
Punjab and Sind Bank Recruitment 2025 के लिए अप्लाई करने का लिंक
Punjab and Sind Bank Recruitment 2025 नोटिफिकेशन

आवेदन करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं/स्नातक की मार्कशीट)
लोकल लैंग्वेज सर्टिफिकेट
आधार कार्ड / पहचान पत्र
पासपोर्ट साइज फोटो

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन किया जाएगा निर्मित : सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुंडियां बनेगा माॅडल स्कूल: संजय रत्न

वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से...
article-image
पंजाब

बिजली विभाग ने लोगों को 66 केवी लाइनों के नीचे पेड़-पौधे न लगाने तथा उसारी न करने की अपील की

गढ़शंकर, 7 मई: सहायक कार्यकारी इंजीनियर की.एल. मेंटीनेंस उपमंडल नवांशहर ने लोगों से अपील की कि नवांशहर स्थित हल्का कार्यालय के अंतर्गत आने वाली 66 केवी लाइनों के पास किसी भी प्रकार के पेड़-पौधे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारियों को दी नसीहत…. केवल सलाह न दें.. जनसमस्याओं का पक्का समाधान करें : ’सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम का टिहरा से आगाज : विधायक चंद्रशेखर ने किया शुभारंभ

विधायक चंद्रशेखर ने किया शुभारंभ अधिकारियों को दी नसीहत…. केवल सलाह न दें.. जनसमस्याओं का पक्का समाधान करें धर्मपुर (मंडी), 8 जनवरी। हिमाचल सरकार के नव उद्घोषित कार्यक्रम ’सरकार गांव के द्वार’ का मंडी...
article-image
पंजाब

जगदाले नीलांबरी विजय को रोपड़ रेंज का डीआईजी : राकेश कुमार कौशल को बॉर्डर रेंज का डीआईजी किया नियुक्त

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा जगदाले नीलांबरी विजय को रोपड़ रेंज का डीआईजी और राकेश कुमार कौशल को बॉर्डर रेंज का डीआईजी नियुक्त किया गया है। Share     
Translate »
error: Content is protected !!