पिहोवा (कुरुक्षेत्र): पितृपक्ष पर पृथुदक तीर्थ पिहोवा में उमड़ा आस्था का सैलाब, देश-विदेश से पहुंच रहे हैं श्रद्धालु*

by

पिहोवा/दलजीत अजनोहा सनातन धर्म में अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाने वाला श्रद्धा का पर्व, श्राद्ध पक्ष पिहोवा तीर्थ में बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष पितृपक्ष 26 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

इस पावन अवसर पर *गद्दी पंडित गंगाराम जी (भारत) एवं अखिल भारतीय श्री आचार्य ब्राह्मण पुरोहित आखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य दीपक कुमार जी महाराज* ने बताया कि शास्त्रों में पृथुदक तीर्थ पिहोवा में श्राद्ध पक्ष के दौरान पितरों के निमित्त अनुष्ठान करने का विशेष महत्व बताया गया है।

उन्होंने बताया कि मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा द्वारा निर्मित इस पवित्र सरस्वती तट पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

आचार्य जी ने कहा कि श्राद्ध पक्ष चलते हुए पिहोवा तीर्थ में इन दिनों काफी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु अपने पूर्वजों के निमित्त श्रद्धा समर्पित होकर पूजा, पिंडदान, दान, स्नान, तर्पण आदि पुण्य कार्य करने पहुंच रहे हैं। तीर्थ पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

उन्होंने सभी सनातन धर्मियों से आह्वान किया कि वे इस पितृपक्ष में पिहोवा तीर्थ में आकर अपने पितरों के लिए तर्पण कर पुण्य के भागी बनें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने गांव सेखोवाल व अड्डा झुंगिया में पार्टी कार्यालय खोला

गढ़शंकर। विधायक गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए क्षेत्र में पिछली सरकारों द्वारा किए गए झूठे वादों का मुद्दा उठाया और कहा कि आम आदमी पार्टी की उम्मीद में...
article-image
पंजाब

पंजाब के CM आवास के सामने की सड़क को आम लोगों के लिए खोलने का हाईकोर्ट ने दिया आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशक या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को 1 मई से प्रयोगात्मक आधार पर पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास के सामने नया गांव रोड खोलकर यातायात...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय : 10 दिनों के लिए स्थानांतरण पर लगी रोक को हटाने का भी निर्णय

शिमला 14 जुलाई: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश के लोगों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करवाने के लिए स्वास्थ्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लाश के साथ मनाता था ‘सुहागरात…फिर पैर छूकर माफी : ‘गे सीरियल किलर’ की कहानी जान

चंडीगढ़ : दुनिया में ऐसे सैकड़ों सीरियल किलर हैं जिन्होंने कई ऐसे हत्याकांड को अंजाम दिया है जिसे जानने के बाद आपकी रूह कांप उठे। लेकिन इनमे से ही आज हम आपको एक ऐसे...
Translate »
error: Content is protected !!