सिल्वर मेडल विजेता निषाद कुमार का ऊना पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, मैहतपुर में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने निषाद का किया अभिवादन

by

ऊना: टोक्यो पैरालंपिक्स में सिल्वर मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रौशन करने वाले अंब निवासी निषाद कुमार का जोरदार स्वागत हुआ। मैहतपुर में छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने निषाद को स्वागत किया और उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि निषाद ने टोक्यो पैरालंपिक में हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर भारत के साथ-साथ ऊना जिला का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंब उपमंडल के बदाऊं जैसे छोटे से गांव से निकलकर इतने बड़े मंच पर पदक जीता एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए निषाद की कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प के साथ-साथ उनके कोच को भी बधाई। उन्होंने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक व ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। केंद्र सरकार खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। खेलो इंडिया अभियान मोदी सरकार ने शुरू किया है, जिसके सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं और उम्मीद है कि आने वाली स्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन और बेहतर होगा।
टोक्यो पैरालंपिक में ऊंची कूद प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर वापस लौटे निषाद कुमार का मैहतपुर से लेकर जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना ने भी निषाद कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा हिमोत्कर्ष, इनरव्हील क्लब ऊना, ऊना जनहित मोर्चा तथा राम लीला कमेटी ने भी एमसी पार्क के प्रांगण में निषाद कुमार को सम्मानित किया गया।
निषाद कुमार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने उन्हें खेल अभ्यास के लिए हर-प्रकार का सहयोग दिया गया, जिस कारण मैं आज टोक्यो पैरापंलिक में पदक जीतने में सफल हुआ हूं। निषाद ने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं को खेल के प्रति काफी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया है कि वह नशों से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बनाएं। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है।
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, एपीएमसी ऊना के अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, निषाद कुमार के कोच विक्रम चौधरी, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कुलदीप शर्मा, हिमोकर्ष परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र कंवर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो वर्षों में 546 पेयजल व 174 सिंचाई योजनाओं को किया पूर्ण- अधिकारियों को दिए पानी का तर्कसंगत प्रबंधन करने के निर्देश ,उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई जलशक्ति विभाग की समीक्षा बैठक रोहित जसवाल। धर्मशाला, 21 दिसंबर। प्रदेश में लम्बे समय से उत्पन्न सूखे की स्थिति के कारण जलस्रोतों में कमी आ रही है। सूखे के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर के पूर्व विधायक गोल्डी को भोगपुर नगर कौंसिल चुनाव के लिए बनाई सक्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन किया नियुक्त

गढ़शंकर :  पंजाब काग्रेस ने भोगपुर नगर कौसिल के चुनावों के लिए पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी को सक्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया। नगर कौसिल वे चुनावों के लिए काग्रेस पार्टी ने कमर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में स्नातकोत्तर कक्षाएं तथा डिजिटल -ई लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम शुरू – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया विधिवत शुभारंभ

प्रधानाचार्य आवास तथा बोटैनिकल गार्डन के लिए की 16 लाख रुपए देने की घोषणा एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) :  प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा व्यवसायिक व रोजगारोन्मुखी शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईएमएस यूनिवर्सिटी जयपुर द्वारा 300 पदों के लिए होगा कैंपस इंटरव्यू : चौहान

25 हजार रुपए का मिलेगा मासिक वेतन,  रहने-खाने की सुविधा होगी निशुल्क जयपुर -राजस्थान रहेगा कार्यस्थल एएम नाथ। चम्बा :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआईएमएस यूनिवर्सिटी...
Translate »
error: Content is protected !!