डॉ. जनक राज ने मणिमहेश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा पर की चर्चा

by

यात्रा के दौरान सफाई का रखें विशेष ध्यान

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  विधायक डॉ. जनकराज ने मिनी सचिवालय भरमौर में मंगलवार को अतिरिक्त दण्डाधिकारी कुलबीर राणा के साथ एक बैठक की। इस दौरान आगामी मणिमहेश यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा हेतु अनेकों विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही मणिमहेश टैक्सी यूनियन की समस्याओं का समाधान किया गया।
विधायक डॉ. जनकराज ने कहा कि मणिमहेश आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो हमारा यह प्रयास है।
हम सब स्थानीय लोगों से और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हैं। ताकि हम सब लोगों पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो और समस्त विश्व का कल्याण हो। डॉ. जनक राज ने कहा कि इस दौरान साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हर बार देखा गया है कि यात्रा के बाद भरमौर क्षेत्र में गंदगी के अंबार लग जाते हैं। जिसके चलते क्षेत्र में कई बीमारियों के फैलने का खतरा हो जाता है। इसके प्रति भी हम सबको सजग रहना होगा। इस दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है कि यात्रा के दौरान सफाई का ध्यान रखें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेस काउंसिल के नाम से नहीं हो सकता किसी भी संस्था का पंजीकरण

हमीरपुर 28 नवंबर। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया यानि भारतीय प्रेस परिषद के नाम के दुरुपयोग को रोकने और इस प्रतिष्ठित संस्था की गरिमा बनाए रखने के लिए सरकार ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।...
हिमाचल प्रदेश

एआरओ पालमपुर द्वारा पंजीकरण प्रकिया की जानकारी के लिए ऑनलाइन सत्र आयोजित

एएम नाथ। चंबा : सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चुवाड़ी , महाविद्यालय तीसा तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा के विद्यार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन : DC अनुपम कश्यप ने नाटक के मंचन की तारीफ

शिमला 11 अगस्त – शिमला के गेयटी थियेटर में जानेमन नाटक के मंचन के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। नाटक के समापन पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार एक माह के लिए बंद : यातायात वैकल्पिक मार्ग पर डायवर्ट

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर। थानाकलां-खुरवाईं रोड़ वाया त्यार (किलोमीटर 3/300 से 6/600) 17 अक्तूबर से 17 नवम्बर (एक माह) तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान यातायात को ककराणा, घुंगन, हरोट और थानाकलां...
Translate »
error: Content is protected !!