डॉ. जनक राज ने मुख्यमंत्री पर जनता को गुमराह करने का लगाया आरोप

by

हिम केयर योजना में पुरुष की बच्चेदानी ऑपरेशन का दावा गलत, अस्पतालों ने दी लिखित जानकारी

एएम नाथ। शिमला : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने मुख्यमंत्री पर हिमाचल प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तीन प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों कमला नेहरू राज्य मातृ एवं शिशु अस्पताल, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के प्रशासन ने लिखित रूप में स्पष्ट किया है कि सरकार के कार्यकाल के दौरान हिम केयर योजना के अंतर्गत किसी भी पुरुष का बच्चेदानी का ऑपरेशन नहीं हुआ है।
विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन के भीतर और बाहर लगातार ऐसे बयान देकर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के बयानों से चिकित्सा जगत और स्वास्थ्य कर्मियों का मजाक बन रहा है। विधायक ने कहा कि प्रदेश के बड़े अस्पतालों की ओर से उपलब्ध करवाई गई आधिकारिक जानकारी मुख्यमंत्री के दावों को गलत साबित करती है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जैसे गंभीर विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और तथ्यों के आधार पर ही बयान दिए जाने चाहिए। डॉ. जनक राज ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट करने और प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार को पारदर्शिता बनाए रखते हुए सही जानकारी जनता के सामने रखनी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देंगी हरियाणा सरकार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब कला परिषद द्वारा दो उपन्यासकारों के साथ संवाद समारोह बकापुर धमाई में आयोजित……पंजाबी उपन्यास क्षेत्र में पाठक और लेखक के बीच सीधे संवाद से चिंतन की नई  संभावनाएं उत्पन्न हो रही : डॉ. जे. बी. सेखों

गढ़शंकर, 4 अप्रैल : पंजाब कला परिषद, चंडीगढ़ और पंजाब साहित्य अकादमी द्वारा पंजाब के नव-निर्माण के लिए आरंभ की गई ‘सृजन और संवाद’ गोष्ठी श्रृंखला के तहत गढ़शंकर में पड़ते श्री गुरु नानक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिले में सूखे जैसी स्थिति के कारण यहां के कृषि और अन्य कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने ऊना में कोविड और सूखे की स्थिति की समीक्षा की ऊना : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला ऊना के बचत भवन में कोविड-19 और सूखे जैसी स्थिति की समीक्षा बैठक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अमृतसर में गैंगस्टर और पुलिस के बीच फायरिंग : कुख्यात शूटर की गोली लगने से मौत

AAP सरपंच की हत्या करने वाले शूटर का एनकाउंटर गोलीबारी में पुलिस के जवान को भी लगी गोली एएम नाथ। अमृतसर. : पंजाब के अमृतसर में अभी अभी गैंगस्टर और पुलिस के बीच एनकाउंटर...
Translate »
error: Content is protected !!