मनीमाजरा में स्नैचिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹2200 और आधार कार्ड बरामद

by

पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 16 मई :  चंडीगढ़ पुलिस के थाना मनीमाजरा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹2200 नकद और एक आधार कार्ड बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला एफआईआर नंबर 56 दिनांक 16.05.2026, धारा 304(2) एवं 317(2) बीएनएस के तहत थाना मनीमाजरा में दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता अखलेश कुमार पुत्र श्याम शाह निवासी मकान नंबर 91, ओल्ड इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा ने बताया कि वह सुबह करीब 7:30 बजे लेबर चौक, मनीमाजरा में चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति उसकी पैंट की पिछली जेब से ₹2200 और आधार कार्ड छीनकर भागने लगा।
शिकायतकर्ता ने तुरंत शोर मचाया और आरोपी का पीछा किया। मौके के पास मौजूद थाना मनीमाजरा की पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और कुछ ही मिनटों में आरोपी को चोरी किए गए सामान सहित पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अनिल उर्फ लिंडी पुत्र अजमेर कुमार निवासी झुग्गी नंबर 219, न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बरामदगी:
➤ ₹2200 नकद
➤ आधार कार्ड
आरोपी का विवरण:
नाम – अनिल उर्फ लिंडी
पिता का नाम – अजमेर कुमार
पता – झुग्गी नंबर 219, न्यू इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा
उम्र – 22 वर्ष
कद – 5 फुट 7 इंच
पेशा – प्राइवेट कार्य
शिक्षा – अशिक्षित

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

न्यायपालिका की अवमानना ​​और सोनम वांगचुक की नजरबंदी के खिलाफ विभिन्न संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

गढ़शंकर l देश में हुक्मरानों द्वारा लोगों में फैलाई जा रही नफरत, आतंक और सांप्रदायिक तत्वों, भारत के मुख्य न्यायाधीश का अपमान करने और केंद्र सरकार द्वारा विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और लद्दाखी लोगों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भाजपा ने पूरा किया 9 जिला अध्यक्षों का चुनाव-जानें कहां कौन बना अध्यक्ष?

शिमला : हिमाचल में भाजपा नए जिला अध्यक्षों का चयन करने की मुहिम में लगी है। भाजपा के हिमाचल में 16 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें 9 जिलों में सर्वसम्मति से अध्यक्षों का चुनाव कर...
Translate »
error: Content is protected !!