डॉ. जनक राज ने मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद से कार्यकर्ताओं में भरा जोश

by

एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  विधायक डॉ. जनक राज ने मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद से कार्यकर्ताओं में जोश भरा। डॉ. जनक राज ने बुधवार को ग्राम पंचायत तुंदाह, गांव बन्नी, सिलपड़ी, चूलाड़, सैंडा, गुवाड़, तरेला में कार्यकर्ताओं से मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के लिए ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का नारा दिया है। इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने का संदेश दिया जा रहा है।
वह कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर मजबूती से काम करने और जनता तक पार्टी की योजनाओं को पहुंचाने का संदेश देंगे। डॉ. जनक राज ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने इलाके में सक्रिय हो जाएं। वे मतदाताओं तक भाजपा कि योजनाओं की जानकारी पहुंचाएंगे।


उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम जोरदार रूप से चल रहा है जिसमें सभी कार्यकर्ता दिन-रात कार्य कर बूथ को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और बूथ को मजबूत करके ही चुनाव लड़ती है।


डॉ. जनक राज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने लोगों को झूठ बोलकर सत्ता हासिल करने का कार्य किया है और जिस प्रकार से रोज झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, भाजपा अपने संगठन के माध्यम से इसका प्रचार बूथ स्तर तक करेगा।

कांग्रेस की 10 गारंटी कभी पूरी नहीं हो सकती क्योंकि इस सरकार के पास केवल एक ही रोना है कि हमारे पास पैसे नहीं है। इन सभी विषयों को भाजपा बूथ पर लेकर जाने वाली है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में मिली लाश : मृतक, हमीरपुर का रहने वाला

एएम नाथ : चिंतपूर्णी :  चिंतपूर्णी थाना क्षेत्रांतर्गत बधमाणा के जंगल में एक सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति अपनी गाय चराने के लिए बधमाणा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, विद्युत की मिलेंगी बेहतर सुविधाएं: नेगी

जनजातीय भवनों के बेहतर रखरखाव पर भी की चर्चा,   बड़ा भंगाल को सड़क सुविधा के साथ जोड़ने के लिए तीव्र गति से करें काम एएम नाथ। धर्मशाला, 27 नवंबर। राजस्व एवं जनजातीय मंत्री जगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्माणी ने घुमारवीं में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को समयबद्ध निपटारे के दिए निर्देश

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला है प्रदेश सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट : राजेश धर्माणी एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 03 अप्रैल : नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे : मुकेश अग्निहोत्री

चंडीगढ़ :हिमाचल प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा- पंजाब पुनर्गठन के बाद हिमाचल चंडीगढ़ की 7.19% जमीन का हकदार है और इसे लेकर रहेंगे। जरूरत पड़ी तो हम कानूनी कदम भी उठाएंगे।...
Translate »
error: Content is protected !!