डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम लेखक डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। आप के द्वारा वैदिक वास्तु विषय पर लगभग पच्चीस वर्षों से बिना किसी तोड़ फोड़ किए वास्तु दोषों का निवारण संपूर्ण भारतवर्ष के साथ साथ विदेशों में भी अपनी सेवाओं से वैदिक वास्तु का प्रचार प्रसार करने के साथ आपने अपने जीवन काल में वैदिक वास्तु विषय पर छः पुस्तकों का प्रकाशन के अलावा आप द्वारा लिखित तीन हजार दो सौ वास्तु आलेख देश के स्थानीय, राज्य स्तरीय, राष्ट्रिय समाचार पत्र पत्रिकाओं में हिंदी इंग्लिश पंजाबी भाषाओं में प्रकाशित हुए । इसके अलावा आपके द्वारा लिखित वास्तु आलेख अमेरिका के समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के कारण आप का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के यूरोपियन हेड डॉ ईवान गाचीना व डॉ अविनाश डी शकुंदे ने आप के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आपके द्वारा किए गए कार्य की जमकर प्रशंसा की। डॉ गाचीना ने बताया कि डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री के द्वारा किए गए शोधात्मक कार्यों, वैदिक वास्तु विषय पर अति सरल भाषा में ज्ञान वर्धक जानकारी आम जन तक पहुंचाना भारत के साथ साथ संपूर्ण विश्व के लिए गौरव की बात है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बारह मिनट में छे लाख कैश और करीब छे तोले सोने के गहने चोरी : गांव मलकोवाल के एक घर तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने किए चोरी

गढ़शंकर : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव मल्कोवाल के एक घर में से दोपहर के मात्र बारह मिनट में तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक घर से करीब छे लाख कैश और छे...
article-image
पंजाब

महिंदवानी बीत में निशुल्क मैडिकल कैंप लगाया

गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव महिंदवानी में डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर के दिशा-निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मैडीकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में गांव महिंदवानी के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कैंप...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया

गढ़शंकर, 30 मई : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में कॉलेज प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष श्री वी.पी. बेदी तथा कॉलेज प्रिंसिपल डॉ कमलइंदर कौर के नेतृत्व में रेड रिबन क्लब तथा एनएसएस यूनिट के...
article-image
पंजाब

ASI की पत्नी से 50,000 रिश्वत लेने के आरोप में विजिलैंस ब्यूरो ने उपभोक्ता अदालत का रीडर किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपने अभियान के दौरान, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम, तरनतारन के अध्यक्ष के रीडर पद पर तैनात वरिंदर गोयल को 50,000 रुपये की रिश्वत...
Translate »
error: Content is protected !!