चाबी का छल्ला उँगली में जा रही थी घुमाते : 10वीं की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूदकर दी जान : घटना CCTV में कैद

by

गुजरात :  अहमदाबाद में एक 10वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह दुखद घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए अपने पास रखा है.

घटना का समय और स्थान :  यह घटना नवरंगपुरा क्षेत्र में स्थित सोम ललित स्कूल में हुई। गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे छात्रा लॉबी में चाबी का छल्ला घुमाते हुए चल रही थी, तभी उसने अचानक रेलिंग पार कर छलांग लगा दी। उसकी सहेलियों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाईं.

इस घटना के समय स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था। छात्रा के कूदने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। अन्य छात्राएं और शिक्षक तुरंत बाहर आए, लेकिन कोई भी स्थिति को समझ नहीं पाया। छात्रा को गंभीर चोटें आईं, जिनमें सिर पर गहरी चोट और हाथ-पैर की हड्डियों में फ्रैक्चर शामिल थे. उसे तुरंत निधि अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। बाद में, परिजनों ने उसे थलतेज के एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.

पुलिस की जांच ..गड़बड़ी का संदेह नहीं :  पुलिस ने बताया कि छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वे घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने में लगे हैं। फिलहाल, उन्हें किसी प्रकार की गड़बड़ी का संदेह नहीं है, लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

छुट्टी के बाद स्कूल लौटी थी :  स्कूल के प्रबंधक प्रग्नेश शास्त्री ने कहा कि छात्रा पिछले पांच वर्षों से स्कूल में पढ़ रही थी और हाल ही में एक महीने की छुट्टी के बाद 10 दिन पहले स्कूल लौटी थी। उसने स्कूल में मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा किया था। छात्रा के पिता उसे सुबह स्कूल छोड़कर गए थे। अन्य छात्रों के अनुसार, कक्षा के दौरान वह अचानक चिल्लाने लगी थी, लेकिन शिक्षक ने उसे शांत कर दिया था। नवरंगपुरा पुलिस ने इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों और कुछ छात्रों के बयान भी दर्ज किए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आयुष्मान भव अभियान कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर तक पहुंचेगा : आयुष्मान भारत कार्ड का पंजीकरण स्वास्थ्य मेलों का आयोजन,17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा अभियान

धर्मशाला, 14 सितंबर। कांगड़ा जिला में आयुष्मान भव अभियान 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्तूबर तक चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुशील शर्मा ने जोनल अस्पताल के सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित...
article-image
पंजाब

गांव साहनी में गुरु नानक चैरिटेबल डिस्पेंसरी एवं लैबोरेटरी के सहयोग के लिए बैठक आयोजित की गई : हरविंदर सिंह खालसा अजनोहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा जत्थेदार अकाली बाबा फुला सिंह जी, सिंह साहिब ज्ञानी गुरदयाल सिंह जी अजनोहा के पैतृक गांव अजनोहा में इन महापुरुषों के क्षेत्र में अग्रणी संस्था गरीब दा मुंह, गुरु दी गोलक संस्था रजिस्टर्ड...
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में युवाओं के लिए सेना भर्ती बारे स्टॉल स्थापित

एएम नाथ। चम्बा : आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस पालमपुर द्वारा चंबा अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में युवाओं के लिए सेना भर्ती से संबंधित एक स्टॉल लगाया गया है। यह स्टॉल 26 जुलाई से 03 अगस्त 2025...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार : लाखों की सात पिस्टल और चार देसी कट्टे बरामद

मध्यप्रदेश के खरगोन पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोपी गगनदीप सिंह के कब्जे से सात पिस्टल और...
Translate »
error: Content is protected !!