कारगिल विजय दिवस देश के सैनिकों के शौर्य का प्रतीक : खन्ना

by

खन्ना के मार्गदर्शन में बाबा औघड़ गर्ल्स कालेज जेजों ने मनाया कारगिल विजय दिवस
होशियारपुर 26 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औघड़ श्री फतेहनाथ चैरीटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालिद बाबा औगढ़ कॉलेज में कारगिल विजय दिवस मनाया गया।


इस मौके खन्ना ने कहा कि कारगिल युद्ध जिसे ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है। यह युद्ध मई से जुलाई 1999 के बीच भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर के कारगिल जिले में लड़ा गया एक सशस्त्र संघर्ष था। इस युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की थी। भारतीय सेना और वायुसेना ने पाकिस्तानी सेना द्वारा कब्जाई गई जगहों पर हमला किया और भारतीय सैनिकों ने अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए दुश्मनों को धुल चाटते हुए उन्हें सीमा पार वापिस भगा दिया। खन्ना ने बताया कि 60 दिन तक चले इस युद्ध में भारतीय सैनिकों ने बहादुरी से लड़ते हुए देश की आन बान और शान को बरकरार रखा था। खन्ना ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के शौर्य का प्रतीक है। इस मौके छात्राओं ने देशभक्ति की कविताएं भी सुनाई और इसके पश्चात खन्ना सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों अश्वनी खन्ना, ज्योति भूषण सूद, कालेज प्रिंसिपल कर्मजीत कौर, कालेज स्टाफ व समूह छात्राओं ने युद्ध में अपनी शहादतें देने वाले सैनिकों को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

विदेश में 3 पंजाबी युवको की मौत : घर शव लाने के लिए बेबस परिवार, सांसद ने की विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग

चंडीगढ़ : पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से सुनहरे भविष्य की तलाश में विदेश गए तीन युवाओं की पिछले एक सप्ताह के भीतर रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों में दो युवतियां और...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट नेे नाइट व साप्ताहिक कफ्र्यू के अलावा लगाई गई पाबंदियों को 15 मई तक बढ़ाने के दिए आदेश

जिले में पाबंदियों के दौरान सभी गैर जरुरी यातायात व गतिविधियां रहेंगी बंद निर्धारित की गई जरुरी सेवाओं को कफ्र्यू के दौरान रहेगी छूट सभी तरह के सामाजिक, सांस्कृतिक व खेल एकत्रीकरण पर पाबंदी,...
article-image
पंजाब

जिले के 80 गांवों में कोविड-19 बचाव संबंधी हो चुका है पूर्ण टीकाकरण: अपनीत रियात

100 प्रतिशत पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले गांवों की पंचायतों को जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा विशेष तौर पर सम्मानित डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को टीकाकरण करवाने की अपील की 374 गांवों...
Translate »
error: Content is protected !!