डॉ. शर्मा ने राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास मुखी सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भी लिया आशीर्वाद : कांग्रेस और आप मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ पंजाबियों तक नहीं पहुंचने देती – डॉ सुभाष शर्मा

by

पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का मुद्दा संसद में उठाऊंगा : डॉ सुभाष शर्मा
बंगा : भारतीय जनता पार्टी के श्री आनन्दपुर साहिब से प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा ने पंजाब में डेढ़-दो दशकों तक चले आतंकवाद का मुद्दा उठाते हुए लोगों को विश्वास दिलवाया है कि इससे पीडि़त पंजाबियों का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा और पीडि़तों को न्याय दिलवाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
आज बंगा और बेहराम में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि जिस तरह देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार गठित होने के बाद विशेष जांच दल (सिट) बना कर दिल्ली के दंगा पीडि़तों को न्याय दिलवाने व दंगाइयों को जेल भेजने का काम शुरू हुआ है  उसी तर्ज पर पंजाब के आतंकवाद पीडि़तों का विषय भी संसद में उठाया जाएगा। अपने सम्बोधन में डॉ. सुभाष शर्मा ने कहा कि चाहे पंजाब में आतंकवाद लगभग खत्म हो चुका है परन्तु कई दशक बीतने के बाद भी इससे पीडि़त पंजाबियों के जख्म आज भी ताजा हैं।  इस गम्भीर विषय पर कांग्रेस,अकाली दाल और आप ने पीडि़तों के जख्मों को सहलाना तो दूर अभी तक पीडि़तों का समूचित सर्वेक्षण तक नहीं करवाया है। भाजपा पूरे प्रदेशवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से इस काम को पूरा करेगी।

बेहराम और कुलथम में जनसभाओं को सम्बोधित करते डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि पंजाब की पूर्व कांग्रेस सरकार ने और अब भगवंत मान  सरकार ने केंद्र की जनहितैषी योजनाओं को पंजाब के लोगों तक पहुंचने ही नहीं दिया। पंजाब के गांवों में आयुष्मान कार्ड तक नहीं बनाए गए। कच्चे घरों में रहने वाले गरीबों की सुध नहीं ली गई। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी तो पंजाब की जनता के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं लेकिन यहां की सरकारें आप तक मदद को पहुंचने नहीं देतीं। इसलिए आपने शिअद, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सबको मौका दे दिया अब एक अवसर भाजपा को दें। डा. सुभाष शर्मा ने कहा कि केंद्रीय योजनाओं के लाभ तभी इस लोकसभा हलके के लोगों तक पहुंचेंगे जब यहां से भाजपा का सांसद जीतेगा। उन्होंने कहा पंजाब में नशे के खात्मे और युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए यहां से भाजपा का जीतना बहुत जरूरी है।

आज डॉ.सुभाष शर्मा ने बंगा,बेहराम और कुलथम में दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में भाग लिया। चुनावी प्रचार के दौरान जनता भाजपा को लेकर काफी उत्साहित दिखी।  प्रातः डॉ.सुभाष शर्मा और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पंजाब भाजपा के प्रभारी श्री विजय रुपानी ने राधा स्वामी सत्संग डेरा ब्यास मुखी सरदार गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में सिंगला की क्लीन चिट पर सियासत : बादल ने पूछा- क्या दिल्ली लॉबी ने फिर दिखाई ताकत?

चंडीगढ़ । पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक डॉ. विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के एक मामले में पंजाब पुलिस ने क्लीन चिट दे दी है. यह मामला 2022...
article-image
पंजाब

Review meeting of dental health

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.8 :  A monthly meeting of Medical Officers (Dental) was held under the directions of Civil Surgeon Hoshiarpur, Dr. Balvir Kumar, and chaired by District Dental Health Officer Dr. Kapil Dogra.During the meeting,...
article-image
पंजाब

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में बड़ा फेरबदल : 14 PPS अधिकारीयों के हुए तबादले…. देखें लिस्ट

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 पीपीएस अधिकारीयों के तबादले और नई पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया है। बता दें कि यह आदेश विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय सेक्टर-68,...
article-image
पंजाब

मत का उपयोग करने के लिए आई महिलाओं को कहा आपकी वोट डल गई, गढ़शंकर के वार्ड 13 का मामला।

गढ़शंकर – गढ़शंकर शहर में हुए नगर परिषद चुनाव में वार्ड नं 13 में मतदान करने आई दो महिलाएं पोलिंग सदस्यों से बहस करती नजर आई। उनका कहना था कि वह तो घर से...
Translate »
error: Content is protected !!