डॉ. शांडिल ने किया एनसेंबल एजुकेशन इनोवेशनज केन्द्र का शुभारम्भ

by

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज यहां एनसेंबल एजुकेशन इनोवेशनज के केन्द्र का शुभारम्भ किया। यह केन्द्र सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सहायक सिद्ध होगा। डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि यह केन्द्र युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान कर उनके भविष्य को उज्जवल बनाने में दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने केन्द्र के संचालकों को अपनी शुभकामनाएं दी।
उन्होंने आशा जताई कि केन्द्र प्रदेश के युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक शिक्षा प्रदान करेगा।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधाएं एवं अवसर प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा के लिए मेधावी विद्यार्थियों को 20 लाख रुपए का ऋण एक प्रतिशत ब्याज पर उपलब्ध करवा रही है। इससे मेधावी छात्र अपने भविष्य की चिंता से मुक्त हुए हैं।
इस अवसर पर जोगिन्द्रा सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, शहरी कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष अंकुश सूद, नगर निगम सोलन के मनोनीत पार्षद रजत थापा तथा विजय ठाकुर, आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि संजय शांडिल, अकादमिक प्रमुख डॉ. एस. मुखर्जी सहित अकादमिक के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीने के पानी के दुरूपयोग पर सख्त कार्रवाई करे विभागः वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास मंत्री ने कुटलैहड़ की विकासात्मक परियोजनाओं पर की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना  – जल शक्ति विभाग पेयजल का दुरूपयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाए। यह बात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद के लिए 02 नामांकन प्रस्तुत

बद्दी, 7 मई (तारा) :  निर्वाचन अधिकारी ज़िला परिषद एवं उपमण्डलाधिकारी बद्दी डॉ. संजीव धीमान से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बद्दी क्षेत्र के तहत ज़िला परिषद वार्ड दाड़वा तथा ज़िला परिषद वार्ड मंधाला...
हिमाचल प्रदेश

फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के भरें जाएंगे 18 पद

ऊना: निदेशक चिकित्सा सेवाएं हिमाचल प्रदेश द्वारा फार्मासिस्ट (एलोपैथी) के 18 पद बैच बाईस भरे जायेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट पदों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार नशे के खिलाफ संजीदा हो, विपक्ष हर कदम पर देगा साथ : जयराम ठाकुर

नशा निवारण बोर्ड, हिमाचल ड्रग फ्री एप मुख्यमंत्री सेवा संकल्प को सरकार ने बनाया पंगु नशे की कलंक से हिमाचल प्रदेश को बचाना भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता एएम नाथ। धर्मशाला :  धर्मशाला में...
Translate »
error: Content is protected !!