डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं’ : भारत-पाकिस्तान सीजफायर की खबर पर सपा नेता ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

by

नई दिल्ली । भारत-पाकिस्तान के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि भारत-पाकिस्तान सीजफायर के लिए तैयार हो गए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को लेकर समाजवादी पार्टी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

सपा नेता ने आईपी सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका के सामने कत्तई नहीं झुकना चाहिए।

सपा नेता आईपी सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“डोनाल्ड ट्रंप कौन होते हैं? आतंकी पाकिस्तान का पक्षधर रहा है अमेरिका. प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका के सामने कत्तई नहीं झुकना चाहिए. फिर मैं कहूंगा राफेल जैसे फाइटर प्लेन नुमाइश के लिए रखा है. अमेरिका नहीं देश की जनता से पूछकर युद्ध विराम हो.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ पर लिखा- “संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता में एक लंबी रात की बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों को बधाई. इस मामले पर आपके ध्यान के लिए धन्यवाद.”

क्या बोले विदेश सचिव विक्रम मिस्री :  वहीं इसी बीच विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय DGMO को फोन किया. उनके बीच सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय समयानुसार 17:00 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और मिल्ट्री एक्शन कार्रवाई बंद कर देंगे. आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.मिल्ट्री ऑपरेशन महानिदेशक 12 मई को 12:00 बजे फिर से बात करेंगे.”

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भी दी जानकारी : 
वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा- “भारत और पाकिस्तान के बीच आज गोलीबारी और मिलिट्री एक्शन रोकने पर सहमति बनी है। भारत ने सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के खिलाफ लगातार दृढ़ और अडिग रुख बनाए रखा है, भारत ऐसा करना जारी रखेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वातावरण को साफ सुथरा रखने के लिए जन्म दिन पर बूक्ष मुहिंम अहम योगदान डाल रही: चन्नी

गढ़शंकर: आम आदमी पार्टी गढ़शंकर वलंटियरों दुारा जन्म दिवस पर बृक्ष चलाई जा रही मुहिंम तहत आज आम आदमी पार्टी के नेता जगतार सिंह कितनां ने अपने साथियों दुारा मार्केट कमेटी गढ़शंकर की पार्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आयोध्या के हनुमान गढ़ी से आए मंहत बलराम दास व बाबा श्रवण दास का बद्दी में हुआ भव्य स्वागत

देश भर में हिंदु जाग गया, भूत काल में हिंदुओ को जो ठेस पहुंचाई गई अब कोई ऐसा नहीं कर पाएगा-मंहत बलराम बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : आयोध्या हुनमान गढ़ी के महंत बलराम दास व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन की राह देख रहे लोग, कैसे चलेगा लोगों का खर्चा – लोगों के लोन की किस्तें, घर का खर्च, बच्चों की फ़ीस मकान का किराया कैसे देंगे लोग?: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दो दिन से लोग वेतन की राह देख रहे हैं। फ़ोन के हर मेसेज यही सोचकर चेक करते है कि कहीं वेतन तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई को गर्व है कि आई टी आई के ट्रेनियों के अलावा टीचरों को भी सरकारी नौकरियां मिली – सतीश जोशी

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत संचलित हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ में अपना कोर्स पास कर चुके युवा आज विभिन्न मल्टीनेशनल व सरकारी नौकरियां कर रहे हैं...
Translate »
error: Content is protected !!