ड्रग्स मामलों में संलिप्त पाए गए 2 कर्मचारी बर्खास्त : ड्रग्स तस्करी में पकड़े जाने वाले सरकारी कर्मचारी होंगे तत्काल बर्खास्त : अपूर्व देवगन

by
 एएम नाथ। मंडी, 3 दिसम्बर।   उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला प्रशासन ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर बेहद सख्ती से कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी ड्रग्स से जुड़ी किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाया गया है या उसके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज है, तो ऐसे कर्मचारी को तत्काल सेवा से हटाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि यह नीति मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चल रहे नशा उन्मूलन अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और सरकारी तंत्र को पूरी तरह स्वच्छ और जवाबदेह बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें उन विभागों के जिला प्रमुखों ने भाग लिया जिनके कर्मचारियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज है या ड्रग्स से जुड़े मामलों में संलिप्तता पाई गई है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इन कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाए, ताकि शेष मामलों में बरखास्तगी शीघ्र सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में जो सरकारी कर्मचारी ड्रग्स से संबंधित गतिविधियों में संलिप्त पाए गए हैं या जिनके विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें से दो कर्मचारियों को सेवा से बरखास्त किया जा चुका है।
उपायुक्त ने कहा कि नशारोधी अभियान में किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा और जिले में ड्रग्स के प्रसार को रोकने के लिए कठोरतम कदम लगातार जारी रहेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता संपन्न : खेलों से होता है सर्वांगीण विकास – DC अनुपम कश्यप

एएम नाथ।  शिमला 21 जुलाई :- रोटरी टाउन हॉल में रविवार को रोटरी क्लब की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। समापन समारोह में उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्थर गिरने से सियूर पुल क्षतिग्रस्त, स्थानीय लोग परेशान

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर क्षेत्र के सियूर पुल पर पत्थर गिरने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। रावी नदी पर बने इस पुल का उपयोग प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण व स्कूली बच्चे करते हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में रहे उपस्थित

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल...
हिमाचल प्रदेश

शिमला के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंचकूला के रायपुर रानी में मिला : दो दिन पहले ही अपनी बहन के घर रायपुर रानी रहने के लिए आया था

पंचकूला : युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रायपुर रानी में युवक की मौत का मामला सामने आए हैं। मृतक की पहचान शिमला निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को...
Translate »
error: Content is protected !!