दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों ने खेलकूद, पेंटिंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर लिया भाग

by
 एएम नाथ। मंडी, 03 दिसम्बर।  जिला कल्याण विभाग मंडी के सौजन्य से आज पड्डल मैदान में विभिन्न दिव्यांगजन स्कूलों के छात्रों के लिए जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मंडी श्री अपूर्व देवगन ने की।
उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजन बच्चों के लिए यह दिन अत्यंत विशेष है, क्योंकि यह मंच उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के बच्चों द्वारा नशा मुक्ति विषय पर आधारित प्रभावशाली पेंटिंग बनाने पर उनकी सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से उन्होंने समाज को जागरूक करने का उत्कृष्ट संदेश दिया है।
उन्होंने बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और उनके प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर प्रोत्साहित करेगा ताकि विशेष बच्चे विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते रहें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विभाग, संस्थाएं तथा आमजन मिलकर इस प्रकार के आयोजनों को और भी प्रभावी बनाएंगे। जिला कल्याण विभाग को सुझाव दिया कि ऐसे आयोजनों में अन्य स्कूलों के बच्चों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाए ताकि समाज में पारस्परिक समझ और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकार तथा प्रशासन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं के माध्यम से दिव्यांग बच्चों के जीवन को सहज व सामान्य बनाना है। उन्होंने विभागों और संस्थाओं द्वारा दिव्यांगजनों को भवन व अन्य सुविधाओं के निर्माण में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इससे पूर्व जिला कल्याण अधिकारी समीर ने दिव्यांगजन कल्याण से संबंधित विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर बच्चों ने 100 मीटर दौड़, चैस तथा अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में हिमालय दिव्यांग कल्याण संस्था मंडी की जिला प्रधान हेमलता पठानिया, आईसीएसए सुंदरनगर की प्रधानाचार्य नीलम, सहयोग संस्था नागचला की प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर गीता पुरोहित, साकार संस्था सुंदरनगर के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न स्कूलों के अध्यापक वर्ग, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में मिली ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी : दिल्ली में गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद

नई दिल्ली।  परिवहन विभाग ने दी जानकारी पंजाब के परिवहन विभाग ने इस गाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और इस गाड़ी का पंजाब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में माइनिंग पर लगा एक साल के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबंध -अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी : उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में अवैध खनन को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।  ऊना जिला में माइनिंग पर...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्वती घाटी के ट्रैक बने रहस्य: ट्रैकिंग पर निकले दो लोग एक माह से लापता…सैकड़ों पर्यटकों के लापता होने का इतिहास

3700 मीटर ऊंचे चंद्रखणी दर्रे से मणिकर्ण तक तलाश,  सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कुल्लू। हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पार्वती घाटी जहां देश-विदेश से पर्यटक रोमांचक ट्रैकिंग के लिए पहुंचते हैं, वहीं इसके दुर्गम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिर्ची के धूएं से तड़पा-तड़पाकर बच्चों और बीवी क मारना चाहता था पति : महिला ने ऐसे बचाई जान

रोहित जसवाल।  शिमला। जिला शिमला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोपी ने मिर्ची के धुएं से पत्नी-बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!