ड्रग इंस्पेक्टर को विजिलेंस ने एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथों किया ग्रिफ्तार : फैक्ट्री सील करने की दी थी धमकी

by

बठिंडा :  विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा रेंज ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री मुक्तसर साहिब में तैनात ड्रग इंस्पेक्टर रमनदीप गुप्ता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई शहर के माल रोड पर ट्रैप लगाकर की। आरोपित की पहचान रमनदीप गुप्ता निवासी निरवाना एस्टेट बठिंडा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रमनदीप गुप्ता पहले बठिंडा जिले में तैनात रह चुका है और पिछले करीब दो वर्षों से श्री मुक्तसर साहिब में ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था। इस मामले की शुरुआत मानसा रोड स्थित रेडिनेक्स लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक रोमी बांसल की शिकायत से हुई। रोमी बांसल ने विजिलेंस विभाग को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि ड्रग इंस्पेक्टर उसे काफी समय से मानसिक रूप से परेशान कर रहा है।

शिकायत में कहा गया कि आरोपित फैक्ट्री को दोबारा सील करने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहा था और इसमें से एक लाख रुपये एडवांस के रूप में देने के लिए कहा गया था। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने डीएसपी संदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर ट्रैप लगाने की योजना बनाई। शनिवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद ड्रग इंस्पेक्टर ने रोमी बांसल को फोन कर माल रोड स्थित एक दुकान के पास पैसे देने के लिए बुलाया। जैसे ही रोमी बांसल ने आरोपित को एक लाख रुपये दिए, पहले से तैयार विजिलेंस टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

विजिलेंस टीम ने आरोपित की कार से रंग लगे नोट भी बरामद कर लिए। इन नोटों के नंबर पहले ही विजिलेंस टीम द्वारा दर्ज किए गए थे, जिनका मौके पर मिलान भी किया गया। हालांकि गिरफ्तारी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने दावा किया कि यह पैसे उसके नहीं हैं और उसे फंसाने के लिए उसकी कार में रख दिए गए हैं। उसका कहना था कि उसकी कार की खिड़की खुली हुई थी। लेकिन विजिलेंस टीम ने बरामद नोटों के नंबरों का मिलान कर उसकी दलील को खारिज कर दिया।

फैक्ट्री मालिक रोमी बांसल का कहना है कि ड्रग इंस्पेक्टर लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे न देने के कारण 17 जनवरी 2026 को उसकी फैक्ट्री को गैरकानूनी तरीके से सील कर दिया गया था। बांसल के अनुसार उनकी फैक्ट्री में करीब 200 लोगों को रोजगार मिलता है और उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।

डीएसपी विजिलेंस संदीप सिंह ने बताया कि आरोपित से एक लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है। उसके खिलाफ थाना विजिलेंस रेंज बठिंडा में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि मामले की आगे गहराई से जांच की जा सके।

जिक्रयोग है कि राज्य सरकार की ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ मुहिम के तहत 17 फरवरी 2026 को जिला मुक्तसर पुलिस ने एसएसपी अभिमन्यु राणा के नेतृत्व में बठिंडा में चल रही एक कथित अवैध फैक्ट्री पर कार्रवाई की थी। पुलिस ने फैक्ट्री को सील कर एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना किलियांवाली में केस दर्ज किया था। उस समय पुलिस ने दो आरोपितों मनीष कुमार और साहिल कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एटिजोलाम गोलियां, प्रेगाबेलिन कैप्सूल और करीब 7.26 लाख रुपये की नशीली दवाएं बरामद करने का दावा किया था। पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए थे। पुलिस का कहना था कि नशीली दवाओं की सप्लाई मानसा रोड स्थित इसी रेडिनेक्स लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री से की जा रही थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*गुरुद्वारा शहीदा मोहल्ला रहीमपुर में 22 जून को वार्षिक भंडारा करवाया जा रहा : लकी चंदन, बलविंदर बिंदी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गुरुद्वारा शहीदा मोहल्ला रहीमपुर में प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा शहीदा मोहल्ला रहीमपुर, श्री गुरु रविदास नौजवान सभा एवं वेलफेयर सोसायटी तथा शिरोमणि श्री गुरु रविदास सभा रजिस्टर्ड होशियारपुर द्वारा समूह संगत के...
article-image
पंजाब

तपस्थल खुरालगड़ साहिब में बैसाखी व डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर : तपस्थल श्री गुरु रविदास जी महाराज श्री खुरालगड़ साहिब में चार दिवसीय समागम वैसाखी व डॉ बीआर आंबेडकर जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। 11 अप्रैल को अखंड पाठ साहिब आरंभ किये गए, 12...
article-image
पंजाब

रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने किया गेट रैली का आयोजन : आउटसोर्स भर्ती एवं समय पर वेतन न देने पर जताया रोष

नंगल 17 जून: पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की कॉल पर पंजाब रोडवेज/पनबस तथा पीआरटीसी के 27 डिपो के समक्ष गेट रैलियों का आयोजन किया गया। इस क्रम में नंगल में रोडवेज...
article-image
पंजाब

डेढ़ किलो अफीम और 205 ग्राम हेरोइन बरामद : 3 नशा तस्करों को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस आयुक्त श्री स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.5 किलोग्राम अफीम और...
Translate »
error: Content is protected !!