रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट मुलाजिमों ने किया गेट रैली का आयोजन : आउटसोर्स भर्ती एवं समय पर वेतन न देने पर जताया रोष

by

नंगल 17 जून: पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन पंजाब की कॉल पर पंजाब रोडवेज/पनबस तथा पीआरटीसी के 27 डिपो के समक्ष गेट रैलियों का आयोजन किया गया।
इस क्रम में नंगल में रोडवेज डिपो के समक्ष गेट रैली के दौरान यूनियन के कोषाध्यक्ष राम दयाल ने कहा कि मौजूदा सरकार अपने वादों को पूरा करने में नाकामयाब हुई है। मुलाजिम हितैषी वादों को पूरा को करने की बजाए उनका रोजगार छीना जा रहा है और समय पर वेतन भी मुलाजिमों को नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर रोडवेज मुलाजिमों में रोष पाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े कार्पोरेट घरानों के साथ मिल कर बसों के टाइम टेबल में घपलेबाजी करके विभाग को चूना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों के फ्लीट को बढ़ाए न जाने से सवारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने मांग की कि सरकारी बसों की संख्या कम से कम 10 हजार की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जान गंवाने वाले मुलाजिमों के आश्रितों को अभी तक कोई सुविधा प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि मुलाजिमों की बहाली की यकीनी बनाया जाए और वर्कशाप मुलाजिमों को हाई स्केल व सैमी स्किल के आधार पर बनता वेतन जारी किया जाए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों से मिलीभगत करके आउटसोर्स भर्ती को प्राथमिकता दी जा रही है।
संगठन के महासचिव सुखराज सिंह तथा मैंबर अमरजीत सिंह ने कहा कि यदि सरकार जल्द बजट रिलीज नहीं करती एवं मैनेजमैंट मुलाजिमों का समय पर वेतन जारी नहीं करती तो संघर्ष प्रक्रिया के तहत 21 जून को 2 घंटे बस स्टैंड बंद रखा जाएगा। इस मौके पर अमरजीत सिंह बैंस, सेवा सिंह, दीदार सिंह, करन सिंह, जसविन्द्र सिंह व निखिल शर्मा विशेष तौर पर मौजूद थे।

फोटो कैप्शन
पंजाब रोडवेज, पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन के कार्यरर्ता नंगल डिपो के आगे रोष प्रदर्शन करते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब के साथ केंद्र सरकार सौतेली मां जैसा सलूक कर रही : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

संगरुर, 26 दिसंबर : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब, खासकर राज्य की गैर-भाजपा सरकार के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही है। पंजाब को केंद्र सरकार से...
article-image
पंजाब

गर्मी से बचाव के लिए तरल पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी : प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर बीबीएमबी बिना जरूरी काम के धूप में बाहर न निकलें

राकेश शर्मा । तलवाड़ा, 19 मई :  भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के मुख्य अभियंता राकेश गुप्ता के निर्देशों के अनुसार बीबीएमबी अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदर पाल सिंह ने बढ़ती गर्मी...
Translate »
error: Content is protected !!