ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आइस सहित तीन गिरफ्तार

by

अमृतसर :  काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक संगठित ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह किलोग्राम हेरोइन और छह किलोग्राम आइस (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) बरामद की है।

इस कार्रवाई में तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपितों का सीधा संपर्क पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर से था। जांच एजेंसियों के अनुसार सीमा के फेंसिंग क्षेत्र में ड्रोन के माध्यम से गिराई गई नशे की खेप को ये आरोपी उठाते थे और फिर उसे पंजाब के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करते थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित लंबे समय से इस नेटवर्क का हिस्सा थे और ड्रोन के माध्यम से भेजी जा रही खेप को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। बरामद की गई हेरोइन और आइस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी), अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस अब आरोपितों से पूछताछ कर नेटवर्क की आगे और पीछे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, ताकि पूरे गिरोह का सफाया किया जा सके। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के अभियान में किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पार से संचालित ऐसे मॉड्यूल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती हैं और इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ओवरलोड टिप्परों को बंद करने के लिए विधायक रोड़ी को ज्ञापन..कंडी संघर्ष कमेटी ने

गढ़शंकर : गढ़शंकर इलाके में धड़ल्ले से हो रही गैर कानूनी माइनिंग को रोकने के लिए तथा गढ़शंकर-नंगल सडक़ की दशा सुधारने हेतु कंडी संघर्ष कमेटी द्वारा दर्शन सिंह मट्टू की अगुवाई में हलका विधायक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यू.ऐस. से डिपोर्ट पंजाबियों को विदेश भेजने वाले एजेंटों पर पर करवा ई और इनके पुनर्वास का प्रबंध करे पंजाब सरकार : पूर्व सांसद खन्ना

खन्ना ने कहा, हमेशा कानूनी विधि से और सरकार द्वारा पंजीकृत ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से जाएं विदेश होशियारपुर 7 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि यू.ऐस....
article-image
पंजाब

एक्सईएन गुरप्रीत बुट्टर सस्पेंड : आय से अधिक संपत्ति मामले में है फरार

बठिंडा : नगर निगम बठिंडा के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह बुट्टर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पिछले डेढ़ माह से फरार चल रहे है।  स्थानीय अदालत और पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट से...
article-image
पंजाब

ट्वीट कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को कहा झूठा : अमेरिका में गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर मजीठिया ने उठाए सवाल

पंजाब। पूर्व मंत्री और अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री भगवंत से सवाल किया है कि सिद्धू मूसेवाला के कातिल गोल्डी बराड़ के मामले में उन्होंने झूठ क्यों बोला। गौरतलब है कि...
Translate »
error: Content is protected !!