सुधर जाओ, वरना सीने में…’ ताबड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कनाडा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

by

कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फायरिंग की वारदात के जरिए अपनी ताकत दिखाने का दावा किया है. इस गैंग ने कनाडा में लवजीत संधु के घर फायरिंग का दावा किया है. एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैंग ने कनाडा में आगे भी फायरिंग करवाने की धमकी दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, ‘सुधर जाओ, वरना अगली बार डायरेक्ट सीने में गोली लगेगी. लवजीत संधू ड्रग माफिया है, जिसके काले काम हैं’. इस फायरिंग के बाद वायरल पोस्ट में आरजू बिश्नोई के साथ टायसन बिश्नोई और शुभम लोनकर ने हमले की जिम्मेदारी ली है. इस तरह बिश्नोई गैंग में एक नए गैंगस्टर की एंट्री देखने को मिल रही है, जिसका नाम टायसन बिश्नोई है।

कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग करके दहशत फैलाने की हालिया वारदात यह इशारा करती है कि जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का क्राइम सिंडिकेट अब नए चेहरों के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर और आक्रामक हो गया है. इससे पहले इससे पहले 12 जनवरी को कनाडा के ब्रैम्पटन इलाके में एक कारोबारी के घर पर अंधाधुंध गोलियां चलाई गई थीं. उस फायरिंग का सनसनीखेज वीडियो भी सामने आया था।

कनाडा में बढ़े फायरिंग के मामले

कनाडा में पिछले कुछ महीनों में फायरिंग की वारदातों में काफी इजाफा हुआ है. 2025 में भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर भी कई बार फायरिंग हो चुकी है. कनाडा के नए प्रधानमंत्री ने अपने देश में हिंसा को रोकने के लिए खालिस्तान को आतंकी संगठन घोषित किया है. इसी तरह कनाडा की सरकार ने जब से लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित किया है, उसके बाद से ही इस गैंग की गतिविधियों में तेजी से इजाफा हुआ है. माना जा रहा है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग अपनी ताकत दिखाने के लिए लगातार ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है।

एक ओर सरकार उसके गुर्गों पर शिकंजा कस रही है, दूसरी ओर बिश्नोई गैंग नए-नए कांड करके अपनी बढ़ती ताकत का अहसास करवा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने थाना गढ़शंकर के एसएचओ का पदभार संभाला

गढ़शंकर : गढ़शंकर थाना के एसएचओ जसवंत सिंह के तबादले के बाद सब इंस्पेकर हरप्रेम सिंह को गढ़शंकर थाना का एसएचओ तैनात किया गया था। सब इंस्पेकर हरप्रेम सिंह ने एसएचओ का पदभार ग्रहण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 नवंबर से चंबा प्रवास पर रहेंगे उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया

15 नवंबर को भरमौर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस में होंगे शामिल संस्कृतिक संध्या के होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया 14 नवंबर से चम्बा प्रवास...
article-image
पंजाब

बेअदबी और लुधियाना में हुए बम विस्फोट की घटनाओं की गंभीरता से जांच करवाए सरकार : पंकज

गढ़शंकर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट ने भवानीपुर गांव में माता हरि देवी मंदिर में दर्शन कर माथा टेकने के बाद प्रैस को बताया कि पंजाब में बेअदबी की घटनाएं और लुधियाना...
Translate »
error: Content is protected !!