ड्रग मनी के साथ 2 गिरफ्तार : 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी के साथ

by

माहिलपुर :थाना माहिलपुर पुलिस ने दो आरोपियों से 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एसआई बलजिंदर सिंह इंचार्ज कोटफातुही चौकी ने कोटफातुही नहर पर नाकाबंदी के दौरान बाइक पर सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस पार्टी को देख बाइक मोड़ कर भागने लगे तो उन्हें पुलिस कर्मियों के सहायता से रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से 5 ग्राम हेरोइन, 250 ग्राम नशीली गोलियों व साढे पांच हजार की ड्रग मनी और एक कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ। बाइक सवारों की पहचान करनजीत सिंह बोबी पुत्र सुरिंदर सिंह व अनुज कुमार उर्फ मोहित पुत्र राजिंदर सिंह निवासी बाबा बुढा नगर, दकोहा रोड थाना रामामंडी जिला जालंधर के रूप में हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

110 नशीली गोलियों सहित औरत गिरफ्तार 

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने एक औरत को 110 नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली गोलियों के सहित  गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह ने बताया की एसआई...
article-image
पंजाब

बाढ़ पीड़ितों के लिए 80 हजार रुपए का दिया सहयोग – डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन को सौंपा चैक – डिप्टी कमिश्नर ने इस कदम को दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहा है। ऐसे कठिन समय में जहां सरकार...
article-image
पंजाब

हीर मार्केट के दुकानदारों ने शहादत को समर्पित दूध व बिस्कुट का लंगर लगाया

सैला खुर्द , 29 दिसम्बर: स्थानीय शहर के कस्बा सैला खुर्द में हीर मार्केट के दुकानदारों ने माता गुजरी और साहिबजादों की शहादत को समर्पित राहगीरों के लिए गर्म दूध और बिस्कुट का लंगर...
article-image
पंजाब

पंजाब के 2,500 डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

चंडीगढ़, 9 सितंबर :  करियर में प्रगति और सुरक्षा की मांग को लेकर पंजाब के 2500 डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे प्रदेशभर में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि आपातकालीन सेवाएं...
Translate »
error: Content is protected !!