60वा ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट 15 फरवरी से होगा शुरू व फाइनल 22 फरवरी को : कुलवंत सिंह संघा।

by

माहिलपुर – 60वा ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट एनआरआई, स्थानीय निवासियों व विभिन्न फुटबॉल कलबों के सहयोग से 15 फरवरी से 22 फरवरी तक श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में कराया जाएगा। इस संबंध में प्रिं हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब कमेटी सदस्यों की हुई मीटिंग के बाद जानकारी देते हुए प्रधान कुलवंत सिंह संघा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में देश के 12 विख्यात फुटबॉल क्लब, 10 कालेजों व 9 अंडर17 वर्ग की फुटबॉल अकेडमी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट को संचालन के लिए कमेटियों का गठन कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट के मध्यम से खेलप्रेमियों को बेहतरीन खेल मुकाबले देखने को मिलेंगे वही नए फुटबॉल खिलाड़ियों को उच्च तकनीक सीखने को मिलेगी। इस अवसर पर दलजीत सिंह बैंस कनाडा, विंग कमांडर हरदेव सिंह ढिल्लों, सेवक सिंह बैंस अमरीका, अर्जुनावर्ड गुरदेव सिंह गिल, गियान सिंह बीएसएफ, डॉ परमिंदर सिंह, हरजिंदर सिंह गिल एमडी दोआबा स्कूल, मास्टर बनींदर सिंह, शीतल सिंह लुद्दू, जगमोहन सिंह डांडिया, प्रिं सुखइंदर सिंह, रिकी मिनहास, मास्टर अच्छर कुमार जोशी, हरिनंदन सिंह खाबडा, डॉ परमप्रीत केंडोवाल, इंज तरलोचन सिंह संधू, दलजीत सिंह यूके, अमरीक सिंह बैंस, ठेकेदार जगजीत सिंह, प्रो डॉ राजकुमार, प्रो अजीत लंगेरी, जमशेर सिंह सैनी, तकदीर सिंह भारटा, राजकुमार राजू चंडीगढ़ व जसदीप सिंह सहित क्लब सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

True education is that which

Highlights of the Convocation Ceremony at Rayat Bahra Education City Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dec.19 :   December 18: Punjab Governor Gulab Chand Kataria emphasized the role of education in fostering service to society and humanity during the...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल को लापरवाही से टक्कर मारने के मामले में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 7 जनवरी : महिलपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बलजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी रंधावा थाना दसूहा जिला होशियारपुर को टक्कर मार कर घायल करने के मामले में प्रिंस चोपड़ा पुत्र विनोद...
article-image
पंजाब

गवर्नर से मिलने पहुंचे : भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी का मामला गरमाया

चंडीगढ़ : पंजाब में आज भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच माहौल गर्मा गया है। इसी बीच भाजपा नेताओं द्वारा पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की गई। इस दौरान भाजपा...
Translate »
error: Content is protected !!