मोदी का पुतला फूंक कर केंद्र सरकार के खिलाफ किया जोरदार रोष प्रदर्शन

by

गढ़शंकर- गढ़शंकर में जियो सेंटर के सामने कुल हिंद किसान सभा के सदस्यों ने कामरेड दर्शन सिंह व जसवीर सिंह खाबडा की अगुवाई में कृषि कानून , मोदी व अमित शाह का पुतला जलाया गया। इस दौरान किसानों को संबोधित करते हुए कामरेड गुरनेक सिंह भज्जला, दर्शन सिंह मट्टू, जनवादी महिला सभा की बीबी सुभाष मट्टू व शिंगरा राम ने कहा कि किसानों म मजदूर संगठन पिछले एक वर्ष से खेती सुधार नाम पर बने किसान विरोधी कानूनों को रद्द कराने के लिए देश के किसान व मजदूर संगठन आंदोलन कर रहे हैं लेकिन मोदी सरकार हिटलर की तरह तानाशाह बनकर पूजीपतियों के हक्क में कानून पास करता जा रहा है। उन्होंने कहा कि छह महीने से किसान व मजदूर दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार आने फैसले को वापस नही ले रही तो किसान भी खेती कानून रदद् कराए बगैर वापस घर नही लौटेंगे। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार पूजीपतियों को ओने पोन दामो पर जमीन दे रही है जिसे किसान हरगिज़ होने नही देंगे। इस प्रदर्शन में बलवंत राय, कश्मीर सिंह भज्जला, गुरदयाल सिंह मट्टू, जगदीश सिंह पोइव सरपंच, जेपी सिंह, कुलविंदर सिंह, रमनदीप सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, जोगिंदर सिंह, सुरिंदर कौर, रघबीर सिंह, मोहन सिंह, कुलदीप सिंह, गोल्डी सिंह, संजीव कुमार, एडवोकेट हरमेश आजाद, अवतार सिंह, महिंदर सिंह, केवल सिंह, सरूप कुमार, मेजर सिंह, मदन लाल, तरसेम सिंह भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर में हुई पहली “ग्रीन स्टांप पेपर” रजिस्ट्री : पंजाब सरकार द्वारा मध्य एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए

जालंधर: पंजाब सरकार द्वारा मध्यम एवं लघु उद्यमों की स्थापना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू किए “ग्रीन स्टांप पेपर” द्वारा जालंधर जिले में पहली रजिस्ट्री हुई। डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल ने रजिस्ट्री...
article-image
पंजाब

जनहित र्मोचा के मुख्य सलाहकार भाग सिंह अटवाल की माता की आत्मिक शांति के लिए रखा पाठ का भोग 14 अगस्त को

गढ़शंकर। जनहित र्मोचा के मुख्य सलाहकार व सेवानिवृत इंस्पेकटर भाग सिंह अटवाल, एएसआई निरपाल सिंह अटवाल व अवतार सिंह अटवाल की माता सरवण कौर का देहांत हो गया था। जिनका अंतिम संसकार उनके गांव...
article-image
पंजाब

आप विधायक देव मान का बुर्जुग को ठोकर मारने का वीडियो वायरल

चंडीगढ़, 22 मार्च । पंजाब के नाभा विधानसभा क्षेत्र से विधायक गुरदेव सिंह देव मान एक विवाद में फंस गए हैं। गुरदेव सिंह मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।...
article-image
पंजाब

पटियाला में कूड़े के ढेर में मिले रॉकेट लॉन्चर : पुलिस ने इलाका किया सील

पटियाला : पटियाला में राजपुरा रोड पर एक स्कूल के नजदीक कूडे़ के ढेर से सात आठ रॉकेट लॉन्चर बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और विस्फोटक सामग्री को कब्जे...
Translate »
error: Content is protected !!