पुलिस ने घेरा तो गैंगस्टरों ने बरसाईं गोलियां, जवाबी फायरिंग में दोनों ढेर : ब्लड डोनेशन कैंप पर खूनी साजिश नाकाम

by

25 से ज्यादा राउंड फायरिंग के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई; 3 ऑटोमैटिक 9 एमएम पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद, जॉनी बल गैंग से कनेक्शन का दावा

लुधियाना। आत्म पार्क इलाके में रविवार दोपहर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टरों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान दो कथित गैंगस्टर शूटर मारे गए। दोनों तरफ से 25 से अधिक राउंड फायरिंग होने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध वाहन को घेरने के बाद उसमें सवार आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा भी वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया।

25 से ज्यादा राउंड चली गोलियां

पुलिस सूत्रों के अनुसार AGTF को सूचना मिली थी कि विदेश में बैठे एक गैंगस्टर के गुर्गे लुधियाना में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर AGTF और जिला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।

आत्म पार्क के बाहर संदिग्ध कार को घेरने के बाद पुलिस ने जब आरोपियों को रुकने का संकेत दिया तो कथित तौर पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की।

दोनों ओर से हुई लगातार फायरिंग के कारण कुछ समय के लिए पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा। मुठभेड़ समाप्त होने के बा

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Samagams to Mark Amrit Dhara

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.31 : A special meeting of the All India Adi Dharma Mission (Regd.) was held in Ludhiana under the leadership of national president Sant Satwinder Hira. Active mission leaders from across Punjab attended...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 38सी में जनसभा को संबोधित किया; लोगों की समस्याएं भी सुनीं

चंडीगढ़, 12 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वार्ड संख्या 25, सेक्टर 38सी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सभा का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सैकस रैकट का भंडाफोड़ : 6 महिलाओं सहित 11 लोगो को गढ़शंकर पुलिस ने किया ग्रिफतार – सैकस रैकट को गढ़शंकर का एक व्यकित अपने घर में नवांशहर के मुबारिकपुर की महिला के साथ मिलकर चलाता था

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने कल रात गढ़शंकर के पैसरियां मुहल्ले में रेड कर एक मकान में लंबे समय से चल रहे सैकस रैकट का भंडाफोड़ करते हुए छे महिलाओं सहित 11 लोगो को ग्रिफतार...
article-image
दिल्ली , पंजाब

शिलान्यास पत्थर पर सिसोदिया का नाम शामिल होने से विवाद : पंजाब की आधारशिलाओं पर दिल्ली वालों के नाम लिखे जा रहे

 नवांशहर  :  स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन आज सीएम भगवंत मान ने नवांशहर में किया। इस मौके पर उनके साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। स्कूल ऑफ एमिनेंस के उद्घाटन के दौरान भगवंत मान...
Translate »
error: Content is protected !!