संभावित बाढ़ से निपटने के लिए नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल

by

डिप्टी कमिश्नर ने गांव रड़ा, टाहली व गंदूवाल में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का किया निरीक्षण
होशियारपुर, 14 अप्रैल:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जिले में संभावित बाढ़ से निपटने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वे जिले के गांव रड़ा, टाहली व गंदूवाल में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाए जाएंगे ताकि ऐसी स्थिति से सुचारु ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ से लोगों को राहत दिलाने के लिए जहां जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास जारी है वहीं बाढ़ के पानी से किसानों की फसल को बचाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले के समूह एस.डी.एम्ज को निर्देश दे दिए गए है कि वे अपने उप मंडलों में संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा कार्यों को पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने एस.डी.एम्ज, ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने संबंधित विभाग को किश्तियों, लाईफ जैकटें, तिरपालें, टैंट के अलावा बाढ़ संबंधित इस्तेमाल की जाने वाली मशीनरी की अग्रिम तौर पर जांच करने की भी हिदायत की।
कोमल मित्तल ने कहा कि एस.डी.एम्ज व ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों की अभी से पहचान कर लें ताकि मौके पर किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने एस.डी.एम्ज को प्रभावित गांवों का चुनाव करने के साथ-साथ दरियाओं /धुस्सी बांधों का तुरंत जायजा लेने के निर्देश भी दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

New Delhi News : उलंपियन निशानेबाज राजा रणधीर सिंह के निधन पर आल इंडिया जट्ट महासभा, पंजाब ने सवेंदना प्रकट की

गढ़शंकर।  पांच बार उलंपियन रहे और एशियन गेमों के गोल्ड मेडल विजेता निशानेबाज राजा रणधीर सिंह का कल नई दिल्ली में देहांत हो गया।  राजा रणधीर सिंह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह के चचेरे...
article-image
पंजाब

रोटरी आई बैंक ने खालसा कॉलेज में नेत्रदान पर सेमिनार लगाया 

गढ़शंकर, 7 सितंबर: रोटरी आई बैंक और कॉर्नियल ट्रांसप्लांट सोसायटी होशियारपुर ने नेत्रदान पखवाड़े के अवसर पर बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नेत्रदान पर एक सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

नाइट कैंपिंग, लाइव बैंड, हाई स्पीड बोटिंग व जंगल सफारी का लोगों ने उठाया लुत्फ : दशहरा ग्राउंड में लगे फेस्ट के दौरान 7 मार्च तक लगा रहेगा क्राफ्ट बाजार व फूड स्टालः डिप्टी कमिश्नर

 होशियारपुर,  05 मार्च :   होशियारपुर नेचर फैस्ट-2024 के पांचवें दिन लोगों ने चौहाल डैम पर हाई स्पीड बोटिंग के अलावा जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। इससे पहले चौथे दिन पर्यटकों ने नारा रैस्ट...
article-image
पंजाब

दूसरे दिन भी अदालती कार्य रखा बंद : बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष के नेतृत्व में गढ़शंकर के गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के विरोध में

गढ़शंकर : गढ़शंकर उपमंडल को विभाजित कर गढ़शंकर के गांवों को नवांशहर जिले में मिलाने की मुख्यमंत्री की घोषणा के विरोध में बार एसोसिएशन गढ़शंकर ने एडवोकेट पंकज कृपाल अध्यक्ष के नेतृत्व में दूसरे...
Translate »
error: Content is protected !!